Friday 19th of June 2026

ब्रेकिंग

अडानी पावर प्लांट में चोरी की साजिश नाकाम, 04 आरोपी गिरफ्तार।

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल 61 थाना प्रभारियों का ट्रांसफर

वेदांता ने रचा इतिहास; बीएसई और एनएसई पर चार स्वतंत्र कंपनियों की लिस्टिंग।

28 जून को पल्स पोलियो अभियान,जिला स्तरीय टास्क फ़ोर्स की बैठक संपन्न।

अदाणी केपीएल में विश्व पर्यावरण सप्ताह - 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया

: शिवखोड़ी आतंकी हमले पर फूटा गुस्सा, कैंडल मार्च निकाल दी गई शहीदों को श्रद्धांजलि

Vivek Sahu

Wed, Jun 12, 2024
राजौरी _ (न्यूज उड़ान) जम्मू-कश्मीर के रियासी जिला के शिव खोड़ी रेंसू में आतंकी हमले में आतंकियों की नापाक हरकत को लेकर विभिन्न सगठनों ने पकिस्तान के खिलाफ़ सरकारी डाक बंगला राजौरी मार्ग पर एकजुट होकर रियासी आतंकी घटना में शहीद लोगों की आत्मा की शांति के लिए कैंडल मार्च निकाल श्रद्धांजलि दी गई।   पकिस्तान के खिलाफ़ नारेबाजी कर रोष प्रकट किया। प्रभजोत सिंह काका ने कहा कि दिन व दिन बड़ रहे आतंकी हमले से नेशनल कांफ्रेंस व जम्मू कश्मीर की आवाम परेशान आ चुकी है। आतंकी हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे। उन्होंने भारतीय सुरक्षा एजेंसीयों की लापरवाही का नतीजा भी बताया। प्रदर्शनकारियों ने मांग करते हुए कहा कि केंद्र सरकार को चाहिए कि हमारे जवानों को पाकिस्तान पर खुला हमला करने की इजाजत देनी चाहिए।   विश्व हिंदू परिषद ने रियासी शिव खोड़ी आतंकी घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि आतंकियों के मददगार लोगों को भी मौत के घाट उतारा जाए। पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। अगर कार्रवाई नहीं की गई तो सरकार के खिलाफ़ भी प्रदर्शन किया जाएगा। ... अनिल भारद्वाज

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन