Saturday 13th of June 2026

ब्रेकिंग

एनटीपीसी कोरबा की बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 पहल के तहत बालिकाएं प्रतिष्ठित खेल हस्तियों से मिलीं।

रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायत। खनिज उड़नदस्ता दल का औचक निरीक्षण- 1 चौन माउंटेन व 3 ट्

भाजपा जिला कोरबा की मासिक बैठक संपन्न, "मोदी जी के 12 साल बेमिसाल" अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान।

बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध। ‘सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर’

बारिश को ध्यान में रखते हुए सभी प्रगतिरत कार्यों में लाएं तेजी - कलेक्टर।

: पाकिस्तानी ड्रोन हमले में घायल हुए सेना जवान सुनील ने 22 दिन बाद तोड़ा दम।

Vivek Sahu

Sun, Jun 8, 2025
जम्मू/राजौरी /न्यूज उड़ान ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान हमले में घायल हुए सेना जवान ने अस्पताल में उपचार के बीच दम तोड़ दिया है।   पाकिस्तान द्वारा किए गए ड्रोन हमले में गंभीर रूप से घायल सुनील कुमार सिंह 22 दिन तक जिंदगी और मौत से जूझते रहे, लेकिन अंततः उन्होंने सेना के उधमपुर अस्पताल में अंतिम सांस ली और शहीद हो गए।   निवासी बक्सर चौसा प्रखंड सुनील कुमार सिंह जम्मू कश्मीर के जिला राजौरी सेक्टर में तैनात थे और 9 मई की रात हुए ड्रोन हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उपचार के लिए सेना कमान अस्पताल उधमपुर में भर्ती थे। डाक्टरों द्वारा लाख कोशिश के बीच भी सुनील को बचाया नहीं जा सका। वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और आवाम ने दुख का इजहार किया है।   वहीं ऑपरेशन सिंदूर में बने तनाव में भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान खून खराबे के मद्देनजर दोनों देशों के बीच 10 मई 2025 की शाम सीजफायर कर दिया गया, लेकिन पाकिस्तान ने सीजफायर के बीच भी सांबा के आरएस पूरा, जम्मू के अखनूर और जिला राजौरी के अंतर्गत सुंदरबनी सेक्टर में रात साढ़े 7 बजे से 10 .50 तक बड़े हथियारों से गोले दाग नुकसान करता रहा। जो सीजफायर समझौते का उल्लंघन था और भारत सरकार चुप रही।   इसमें सेना और बीएसएफ के जवान शहीद हुए और कुछ घायल और शहीद व घायल जवानों को आपरेशन सिंदूर में शामिल कर दिया। 11 मई से लेकर अब तक पाकिस्तान को शांत देख भारत पाकिस्तान नियंत्रण सीमा रेखा (LoC) पर लगी तोफें मूव कर दी गई हैं।   खासकर जम्मू कश्मीर के सीमावर्ती जिलों में हुए हमले में शहीद जवानों और लोगों में न्याय नहीं मिला है और लोग आज भी मातम मना रहे हैं। जिसका हम सब को दुख है और भारत सरकार चुप है और पाकिस्तान के सेना अधिकारी नियंत्रण सीमा LoC के पास पहुंच जश्न आज भी मना रहे हैं।   वहीं दूसरी ओर पीटीआई से मिली जानकारी के मुताबिक पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने शनिवार को नियंत्रण रेखा (LoC) पर आगे की स्थिति का दौरा कर पाक जवानों को ईद की मुबारखवाद दी है। रिपोर्ट....अनिल भारद्वाज

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन