Saturday 13th of June 2026

ब्रेकिंग

एनटीपीसी कोरबा की बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 पहल के तहत बालिकाएं प्रतिष्ठित खेल हस्तियों से मिलीं।

रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायत। खनिज उड़नदस्ता दल का औचक निरीक्षण- 1 चौन माउंटेन व 3 ट्

भाजपा जिला कोरबा की मासिक बैठक संपन्न, "मोदी जी के 12 साल बेमिसाल" अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान।

बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध। ‘सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर’

बारिश को ध्यान में रखते हुए सभी प्रगतिरत कार्यों में लाएं तेजी - कलेक्टर।

: युवतियों ने जवानों की कलाई पर बांधी राखी -रक्षाबंधन पर्व राजौरी व पुंछ जिलों में धूमधाम से मनाया गया

Vivek Sahu

Wed, Aug 30, 2023
जम्मू/राजौरी- रक्षाबंधन पर्व राजौरी व पुंछ सीमावर्ती जिलों में धूमधाम से मनाया जा रहा है जो अगले रोज वीरवार सुबह तक जारी रहेगा। बुधवार रक्षाबंधन पर्व पर बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखियां बांधकर उनकी लंबी आयु की कामना की। भाइयों ने बहनों को तोहफे भेंट किए। भारत-पाकिस्तान सीमावर्ती क्षेत्र के साथ-साथ स्थानीय इलाकों में सुरक्षा के लिए तैनात जवानों की कलाइयों पर भी क्षेत्र की युवतियों ने लंबी आयु की कामना करते हुए मुंह मीठाकर राखियां बांधी और जवानों ने उन्हें उपहार भेंट किए। वहीं मुहर्त के अनुसार कुछ भाई बहन वीरवार को भी रक्षाबंधन पर्व मनाएंगे। युवाओं ने जमकर पतंगबाजी की जो अगले रोज देर शाम तक पतंगबाजी का सिलसिला जारी रहेगा। राजौरी में रक्षाबंधन पर्व पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सेना के जवानों व दक्ष ब्वायज हास्टल के बच्चों को स्थानीय युवतियों व सेना के अधिकारियों की पत्नियों ने तिलक लगाकर राखियां बांधी। इसके साथ-साथ सीमा पर तैनात जवानों की कलाइयों पर आसपास के क्षेत्रों में रहने वाली युवतियों ने जाकर राखियां बांधी, ताकि उन्हें यह एहसास न हो कि वे अपने घर से दूर हैं। इस दौरान बाजारों में भी काफी भीड़ देखने को मिली। खासकर मिठाई की दुकानों पर काफी भीड़ शाम छह बजे तक नजर आती रही। रक्षाबंधन पर्व पर प्रशासन ने क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए थे। सीमावर्ती जिला पुंछ मेंढर क्षेत्र में भी रक्षाबंधन पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है रक्षाबंधन भाई-बहन के बीच प्यार का बंधन है। रक्षाबंधन पर्व पर काफी रौनक दिखी। वहीं जम्मू प्रदेश के रियासी जिला के अंतर्गत आने बाले क्षेत्र में तैनात जवानों को स्थानीय युवतियों व महिलाओं ने रक्षाबंधन किया। इस मौके पर सेना जवानों में काफी खुशी देखने को मिली। ... अनिल भारद्वाज

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन