Monday 15th of June 2026

ब्रेकिंग

देहरादून में छत्तीसगढ़ का परचम, विनय यादव ने कथक में जीता राष्ट्रीय प्रथम पुरस्कार।

कोरबा प्रेस क्लब सचिव पद पर दिनेश राज निर्वाचित, समर्थकों में हर्ष।

कोरबा प्रेस क्लब चुनाव 2026-28: नई कार्यकारिणी का गठन, नौशाद खान अध्यक्ष, दिनेश राज सचिव निर्वाचित।

कोरबा प्रेस क्लब चुनाव: कार्यकारिणी सदस्य बने वरिष्ठ पत्रकार राजेश मिश्रा, समर्थकों में हर्ष।

कोरबा प्रेस क्लब चुनाव: सह सचिव पद पर हरीश तिवारी की शानदार जीत, 72 वोट हासिल कर बने विजेता

: मूर्ति स्थापना दिवस पर कार्यक्रम , गुरु के बताए मार्ग पर चलने के लिए किया प्रेरित

Vivek Sahu

Sun, Feb 11, 2024
जम्मू/राजौरी -/ न्यूज उड़ान संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 647वीं जयंती के उपलक्ष्य व राजौरी फलयाना में 12वां गुरु मूर्ति स्थापना दिवस का वार्षिक कार्यक्रम गुरुद्वारा फलयाना में आयोजित किया गया। गुरुद्वारे में आई संगत ने माथा टेक लंगर प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर डीएम राजौरी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में पाठी गिरदारी लाल जी ने गुरु के द्वारा बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया व भाईचारे का संदेश दिया और हजारों की संख्या में पहुंची संगत को आशीर्वाद दिया । इस मौके पर विशाल लंगर भंडारे का आयोजन किया गया । पाठी गिरधारी लाल जी ने संगत को निहाल करते हुए कहा कि प्यारी सात संगत जीओ आप खुश नसीब हो मानव जीवन एक ही बार मिलता मिलता है इसे खुशी के साथ जीओ मानव रूपी जीवन नेक कार्य करने के लिए है।   मानव जीवन को तमाम धार्मिक ग्रंथों में सबसे उत्तम कहा गया है । यह जीवन मनुष्य को परमात्मा की प्राप्ति के लिए मिला हुआ है और परमात्मा से मिलने का जरिया सतगुरु होता है। सत्संग राहुनियत की पाठशाला है। किसी के साथ बुरा न करो और न सोचो। हमारे कईं लोग दो बेड़ियों पर सवार होकर आज भी चल रहे हैं। जो ठीक नहीं है। हमारी दुखों का कारण अज्ञानता हैनशे के बदबू ने घर परिवार ही खत्म कर दिए हैं। समाज मे फैल रही गलत कुरीतियों को दूर करना है परमात्मा से जुड़ें ,मनको अंदर से साफ करें। अपने बच्चों को शिक्षा का उच्च ज्ञान दिलाएं। उन्होंने कहा कि युग-युगों से संत महात्माओं को पूर्ण सतगुरु से ज्ञान प्राप्त करके ही अपने जीवन के उद्देश्य को पूरा किया है ।   इंसान अपनी अज्ञानता के कारण भोग विलास अथवा संसार की माया में इस कदर से लिखते है कि वह आध्यात्मिकता का रास्ता नहीं अपनाना चाहता। उन्होंने कहा कि इंसान अपना सारा समय माया में रहकर व्यतीत कर देता है , लेकिन गुरु के ज्ञान को नहीं समझ पाता । उन्होंने गुरू के जरिए प्रभू को जानने के लिए संगत को प्रेरित किया ।   अंत में उन्होंने संगत को सतगुरू रविदास जी महाराज के बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया और भाईचारे का संदेश दिया। इस मौके पर प्रदेश के अलग अलग जिलों सहित सीमावर्ती क्षेत्रों से आई हजारों की संख्या में पहुंची संगत ने माथा टेक आशिर्वाद प्राप्त किया और संगत के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर अधिकारियों के साथ युवा संगठन के सदस्य व हज़ारों की संगत के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम , सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस तैनात थी । .... अनिल भारद्वाज

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन