Saturday 13th of June 2026

ब्रेकिंग

एनटीपीसी कोरबा की बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 पहल के तहत बालिकाएं प्रतिष्ठित खेल हस्तियों से मिलीं।

रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायत। खनिज उड़नदस्ता दल का औचक निरीक्षण- 1 चौन माउंटेन व 3 ट्

भाजपा जिला कोरबा की मासिक बैठक संपन्न, "मोदी जी के 12 साल बेमिसाल" अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान।

बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध। ‘सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर’

बारिश को ध्यान में रखते हुए सभी प्रगतिरत कार्यों में लाएं तेजी - कलेक्टर।

: जम्मू के राजौरी में बैल को बचाने के लिए नदी में कूदा बच्चा, भारतीय सेना ने बचाई जान।

Vivek Sahu

Thu, Jul 24, 2025

जम्मू/राजौरी/ न्यूज उड़ान

जम्मू के राजौरी जिले के बड़याला मंग (सिटी के अंतर्गत पंजपीर अधर में लटके पुल के पास) नदी में फंसे एक बड़े हादसे को भारतीय सेना और प्रशासन की सूझबूझ ने टाल दिया।   इस मौके पर अधिकारी भी मौजूद रहे। 12 वर्षीय इसरार खान अपने पालतू बैल को बचाने के लिए नदी को पार कर गया, लेकिन तभी अचानक नदी का जलस्तर बढ़ गया और वह बीच खाली पड़ी जमीन में फंस गया। घटना की सूचना मिलते ही सेना, एसडीआरएफ, जेके पुलिस सहित स्थानीय गोताखोर घटना स्थल पर पहुंच आए।   दोपहर एक बजे के करीब सेना, एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय गोताखोरों ने संयुक्त रूप से राहत और बचाव अभियान शुरू किया। तीन घंटों की कड़ी मेहनत के बाद भी जब स्थानीय गोताखोर नदी पार कर बच्चे तक तो पहुंच गए। लेकिन तेज बहाव के कारण वे वापस नहीं लौट सके, हालात की गंभीरता को देखते हुए भारतीय सेना का एक हेलीकॉप्टर मंगवाया गया।   सेना के हेलीकॉप्टर ने बच्चे के साथ-साथ गोताखोरों को भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया।   पूरे अभियान के दौरान जिला उपायुक्त राजौरी अभिषेक शर्मा, डीआईजी राजौरी-पुंछ रेंज तेजिंदर सिंह, एसएसपी राजौरी गौरव सिकरवार और सेना अधिकारी मौके पर मौजूद रहे और अभियान की निगरानी करते रहे। स्थानीय लोगों ने सेना, पुलिस, एसडीआरएफ और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने जीवन को प्राथमिकता देते हुए समय रहते कार्रवाई की।   वहीं प्रशासन ने लगातार हो रही बारिश और बढ़ते जलस्तर को देखते हुए लोगों से अपील की है कि वे नदियों-नालों के पास न जाएं और सतर्कता बरतें।   प्रशासन ने पहले से ही लोगों को नदी नालों से दूर रहने को कहा गया था, लेकिन इसके बावजूद भी लोग नदी नालाें के बीच जा रहे है। राहत कार्य को देखने के लिए भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई और जब तक बचाव कार्य खत्म नहीं होता तब तक हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ नदी के दोनों तरफ मौजूद रहे। रिपोर्ट.....अनिल भारद्वाज

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन