Saturday 13th of June 2026

ब्रेकिंग

एनटीपीसी कोरबा की बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 पहल के तहत बालिकाएं प्रतिष्ठित खेल हस्तियों से मिलीं।

रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायत। खनिज उड़नदस्ता दल का औचक निरीक्षण- 1 चौन माउंटेन व 3 ट्

भाजपा जिला कोरबा की मासिक बैठक संपन्न, "मोदी जी के 12 साल बेमिसाल" अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान।

बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध। ‘सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर’

बारिश को ध्यान में रखते हुए सभी प्रगतिरत कार्यों में लाएं तेजी - कलेक्टर।

: आल इंडिया लेबर मनरेगा मोनिटरिंग कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद त्यागी की अनुशंसा पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यकारिणी विस्तार

Vivek Sahu

Thu, Nov 30, 2023
रायपुर :(न्यूज उड़ान) अध्यक्ष एस.के. विश्वकर्मा ने संघठन का विस्तार करते हुए नवनियुक्तियो के तहत ज्योतिष गर्ग को मालखरौदा ब्लाक अध्यक्ष), उषा कुमारी रात्रे को मालखरौदा ब्लाक मिडिया प्रभारी, महेन्द्र कुमार को मालखरौदा ब्लाक उपाध्यक्ष, कामेश्वर प्रसाद भारद्वाज को डबरा ब्लाक (सक्ती जिला) उपाध्यक्ष, मालती देवी सान्डे को जांजगीर-चांपा जिले की उपाध्यक्ष, बेदू लाल पटेल को जैजेपुर ब्लाक मिडिया प्रभारी, गुलेश्वार प्रसाद चन्द्रा को डबरा ब्लाक (सक्ती जिला) अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है।   प्रमोद त्यागी ने मिडिया से चर्चा के दौरान बताया कि आल इंडिया लेबर मनरेगा मोनिटरिंग कमेटी अखिल भारतीय स्तर पर सामाजिक सस्था है जिसका उद्देश्य सम्पूर्ण भारत में मनरेगा के तहत् ग्रामीण क्षेत्रों में केन्द्र सरकार द्वारा चलायी जा रही रोजगार गारंटी योजना के अर्न्तगत मजदूरों को मिलने वाला एक वर्ष में 100 दिन का रोजगार की मोनिटरिंग करना।   उन्होने बताया कि प्रदेश में संगठन के विस्तार के लिये प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष एस.के.विश्वकर्मा को जिम्मेदारी दी गई है व निरन्तर विस्तार कर रहे है। गौर करने वाली बात यह है कि उक्त योजना के तहत् गॉवों में पंचायत स्तर पर होने वाले विकास कार्यो को आवश्यक रुप से रोजगार गारंटी योजना के अर्न्तगत गॉवों के मजदूरों से ही कार्य करवाना। लेकिन देखने में यह आता है कि उन समस्त लाभार्थीयों को शत-प्रतिशत लाभ न मिलकर कुछ राशी भष्ट्राचार की भेंट चढ़ जाती है। उसी के मद्देनजर आल इंडिया लेबर मनरेगा मोनिटरिंग कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने आगे बताया कि इस सस्था के माध्यम से मजदूरों को उनका पूरा हक मिल सके इसलिए उक्त राष्ट्रीय योजना की मोनिटरिंग करने के लिये इस सामाजिक संस्था का निर्माण कर अनेक प्रदेशों में विस्तार के क्रम में छ्त्तीसगढ़ प्रदेश में भी उक्त पदाधिकारयों की नियुक्ती की है। उक्त जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद त्यागी व प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष एस.के.विश्वकर्मा ने संयुक्तरुप से चर्चा के दौरान बतायी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन