Saturday 13th of June 2026

ब्रेकिंग

एनटीपीसी कोरबा की बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 पहल के तहत बालिकाएं प्रतिष्ठित खेल हस्तियों से मिलीं।

रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायत। खनिज उड़नदस्ता दल का औचक निरीक्षण- 1 चौन माउंटेन व 3 ट्

भाजपा जिला कोरबा की मासिक बैठक संपन्न, "मोदी जी के 12 साल बेमिसाल" अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान।

बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध। ‘सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर’

बारिश को ध्यान में रखते हुए सभी प्रगतिरत कार्यों में लाएं तेजी - कलेक्टर।

: हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के ग्रुप में जुड़े महेश पोद्दार ने दिखाई मानवता की मिसाल।

Vivek Sahu

Mon, Jul 14, 2025
रायपुर (न्यूज उड़ान )मानवसेवा माधवसेवा के संकल्प के साथ कार्य करने वाली प्रसिद्ध सामाजिक संस्था हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के ग्रुप में जुड़े महेश पोद्दार जो कि रायपुर के निवासी है।   आज जब वो अपने कार्य से घर लौट रहे थे तब एक गर्भवती महिला स्कूटी से घर जा रही थी पर एक तेज रफ्तार कार ने उनको ठोकर मार दी जिससे महिला दूर जा गिर पड़ी।   उस वक्त महेश जी ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत गाड़ी रोक कर उन महिला को उठाया उन्हें पानी पिला कर तत्काल ऑटो को रोक कर उन्हें एम्स हॉस्पिटल ले गए साथ ही साथ उनके परिजनों का पता कर उनको सूचना दिए।   प्रारंभिक और सही समय में उपचार से महिला एवं बच्चे दोनों की जान बचाई जा सकती।   उनके शुभचिंतकों एवं महेश जी ने बताया कि अब दोनों स्वस्थ है एवं उनके सभी रिश्तेदार हॉस्पिटल पहुंच गए है।   सभी रिश्तेदारों ने महेश जी का दिल से आभार व्यक्त किया। कहते है न मानवसेवा अच्छे कर्म करने से सबकुछ मिल जाता है और यह एक सुकून भरा पल रहा महेश जी का।   साथ ही हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने महेश जी के इस पुनीत कार्य हेतु सराहना की एवं सभी से अपील की सभी को महेश जी से सीखना चाहिए कि इंसान चाहे पहचान का हो या अनजान हमारा कर्तव्य है सबकी मदद करना।   वही छत्तीसगढ़ यातायात के ए आईजी संजय शर्मा ने महेश जी को इस पुनीत कार्य हेतु साधुवाद दिया साथ ही संजय शर्मा ने कहा कि रायपुर ट्रैफिक पुलिस द्वारा उन्हें गुड सेमिरिटन के अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।   हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन निरंतर ही पूरे प्रदेश में सक्रिय होकर 24 घंटे लोगो तक हर संभव मदद पहुंचाने का प्रयास करती है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन