Monday 15th of June 2026

ब्रेकिंग

देहरादून में छत्तीसगढ़ का परचम, विनय यादव ने कथक में जीता राष्ट्रीय प्रथम पुरस्कार।

कोरबा प्रेस क्लब सचिव पद पर दिनेश राज निर्वाचित, समर्थकों में हर्ष।

कोरबा प्रेस क्लब चुनाव 2026-28: नई कार्यकारिणी का गठन, नौशाद खान अध्यक्ष, दिनेश राज सचिव निर्वाचित।

कोरबा प्रेस क्लब चुनाव: कार्यकारिणी सदस्य बने वरिष्ठ पत्रकार राजेश मिश्रा, समर्थकों में हर्ष।

कोरबा प्रेस क्लब चुनाव: सह सचिव पद पर हरीश तिवारी की शानदार जीत, 72 वोट हासिल कर बने विजेता

: प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025 हेतु 31 जुलाई तक किया जा सकता है आवेदन।

Vivek Sahu

Thu, Jul 25, 2024
सक्ती (न्यूज उड़ान )25 जुलाई 2024// भारत सरकार महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले बच्चों को माननीय राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित करने हेतु प्रत्येक वर्ष प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार आयोजित करती है।   31 जुलाई 2024 की स्थिति में 05 वर्ष से अधिक एवं 18 वर्ष से कम, भारतीय निवासी जो भारत में रहता हो, जिन्होंने बहादुरी, खेल, सामाजिक सेवा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पर्यावरण कला, संस्कृति एवं नवाचार के क्षेत्रों में असाधारण योगदान दिया है।   जो राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त है को यह पुरस्कार (एक पदक, प्रमाण-पत्र या प्रशस्ति-पत्र) प्रत्येक वर्ष की भांति जनवरी 2025 में आयोजित होने वाले एक विशेष समारोह में माननीय राष्ट्रपति द्वारा नई दिल्ली में दिया जाना है।   महिला एवं बाल विकास विभाग जिला सक्ती से प्राप्त जानकारी अनुसार प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025 के लिए आवेदन प्राप्त करने का पोर्टल https://awards.gov.in, 01.04.2024 से लाइव कर दिया गया है। कोई भी बच्चा जिसकी आयु 5 वर्ष से अधिक है और 18 वर्ष (31 जुलाई 2024 को) से अधिक नहीं है जो भारतीय नागरिक है और भारत में रहता है, उक्त पोर्टल पर 31 जुलाई 2024 तक केवल ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।   उपरोक्तानुसार जिले के बच्चों को प्रेरणा एवं प्रोत्साहन देने की दृष्टि से अधिक से अधिक योग्य बच्चों को ऑनलाइन नामांकित किया जा सकता है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन