Monday 15th of June 2026

ब्रेकिंग

देहरादून में छत्तीसगढ़ का परचम, विनय यादव ने कथक में जीता राष्ट्रीय प्रथम पुरस्कार।

कोरबा प्रेस क्लब सचिव पद पर दिनेश राज निर्वाचित, समर्थकों में हर्ष।

कोरबा प्रेस क्लब चुनाव 2026-28: नई कार्यकारिणी का गठन, नौशाद खान अध्यक्ष, दिनेश राज सचिव निर्वाचित।

कोरबा प्रेस क्लब चुनाव: कार्यकारिणी सदस्य बने वरिष्ठ पत्रकार राजेश मिश्रा, समर्थकों में हर्ष।

कोरबा प्रेस क्लब चुनाव: सह सचिव पद पर हरीश तिवारी की शानदार जीत, 72 वोट हासिल कर बने विजेता

: कलेक्टर और एसपी ने फाइलेरिया मुक्ति दवा और कृमि मुक्ति दवा का सेवन कर अभियान की शुरुवात की कलेक्टर और नगर पालिका अध्यक्ष ने फाइलेरिया मुक्ति अभियान प्रचार प्रसार रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Vivek Sahu

Thu, Aug 10, 2023
सक्ती।   जिले में कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने समय सीमा की बैठक में सम्मिलित जिले के सभी अधिकारियों के साथ फाइलेरिया मुक्ति दवा और कृमि मुक्ति दवा का सेवन कर अभियान की शुरुआत किए। वही दूसरी ओर आत्मानंद विद्यालय स्टेशन रोड सक्ती में जिले के एसपी श्री एम आर आहिरे ने अध्ययनरत छात्र छात्राओ के साथ फाइलेरिया मुक्ति दवा और कृमि मुक्ति दवा का सेवन कर अभियान की शुरुवात किए। कलेक्टर और एसपी ने रोग की गंभीरता को समझते हुए सभी आमजनों से इस रोग के रोकथाम हेतु सामुहिक दवा सेवन अभियान का हिस्सा बनने की अपील किए है। इसके साथ ही कलेक्टर कार्यालय परिसर में कलेक्टर एवं नगर पालिका अध्यक्ष सक्ती ने फाइलेरिया मुक्ति एवं कृमि मुक्ति अभियान प्रचार प्रसार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कलेक्टर ने समय सीमा की बैठक में सम्मिलित सभी विभागीय अधिकारियों को इस अभियान के जमीनी स्तर पर प्रचार प्रसार करते हुवे लोगो को दवा सेवन के लिए जागरूक करने निर्देशित किए। इस अवसर पर सक्ती नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुषमा दादू जयसवाल सहित विभिन्न अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन