Friday 19th of June 2026

ब्रेकिंग

अडानी पावर प्लांट में चोरी की साजिश नाकाम, 04 आरोपी गिरफ्तार।

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल 61 थाना प्रभारियों का ट्रांसफर

वेदांता ने रचा इतिहास; बीएसई और एनएसई पर चार स्वतंत्र कंपनियों की लिस्टिंग।

28 जून को पल्स पोलियो अभियान,जिला स्तरीय टास्क फ़ोर्स की बैठक संपन्न।

अदाणी केपीएल में विश्व पर्यावरण सप्ताह - 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया

: कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने किया मतदान भुरसीडीह मतदान केंद्र में कलेक्टर बनी पहली मतदाता

Vivek Sahu

Fri, Nov 17, 2023
सक्ती  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने अपने परिवार के साथ सक्ती विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्र क्रमांक 183, शासकीय प्राथमिक शाला भवन भुरसीडीह में प्रथम मतदाता के रूप में सुबह 8 बजे अपने परिवार के साथ मतदान किया। कलेक्टर ने मतदान केंद्र में उपस्थित सुरक्षा बल के जवानों के साथ हाथ मिलाकर पूरी निष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही उन्होंने मतदान केंद्र में उपस्थित सभी अधिकारी कर्मचारी को भी अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने के लिए प्रेरित करते हुवे आल द बेस्ट कहा। कलेक्टर ने मतदान केंद्र में बनाए गए सेल्फी जोन में अपने परिवार के साथ सेल्फी भी लिए। कलेक्टर ने मतदान केंद्र में उपस्थित सभी मतदाताओं को जागरूकता के साथ मतदान करने के लिए बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी। उल्लेखनीय है कि भूरसीडीह में कुल मतदाता 678 है। इस अवसर पर कलेक्टर सक्ती के परिवार के सदस्य श्री विपुल होरो, मतदान केंद्र के सभी अधिकारी कर्मचारी और विभिन्न मतदाता उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन