Saturday 13th of June 2026

ब्रेकिंग

एनटीपीसी कोरबा की बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 पहल के तहत बालिकाएं प्रतिष्ठित खेल हस्तियों से मिलीं।

रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायत। खनिज उड़नदस्ता दल का औचक निरीक्षण- 1 चौन माउंटेन व 3 ट्

भाजपा जिला कोरबा की मासिक बैठक संपन्न, "मोदी जी के 12 साल बेमिसाल" अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान।

बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध। ‘सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर’

बारिश को ध्यान में रखते हुए सभी प्रगतिरत कार्यों में लाएं तेजी - कलेक्टर।

: <em>कमिश्नर डॉ. संजय अलंग बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) में आयोजित अंतरराष्ट्रीय शोध संगोष्ठी में देंगे व्याख्यान</em>

Vivek Sahu

Fri, Jun 9, 2023

सक्ती। बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय में हिंदी विभाग, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान एवं भारतीय दर्शन परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय अन्तरराष्ट्रीय संगोष्ठी में कमिश्नर डॉ. संजय अलंग का व्याख्यान छत्तीसगढ़ से संबंधित विषय पर होना है। उनके द्वारा छत्तीसगढ़ के इतिहास और संस्कृति के विषय विशेषज्ञ के रूप में 10 जून को बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय में व्याख्यान दिया जाएगा। कमिश्नर डॉ. संजय अलंग छत्तीसगढ़ पर गहन शोध परक कार्य और पुस्तकों के लिए स्थापित प्रसिद्ध लेखक और विद्वान हैं। उन्हें छत्तीसगढ़ पर शोध के लिए केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय का सर्वश्रेष्ठ शोध लेखन का सर्वोच्च सम्मान मिल चुका है। छत्तीसगढ़ इतिहास और संस्कृति पुस्तक को एक लाख रुपये का सर्वश्रेष्ठ शोध लेखन का सर्वोच्च सम्मान मिला है। छत्तीसगढ़ पर डॉ. संजय अलंग की दस से अधिक पुस्तकें प्रकाशित हैं। इन पुस्तकों में छत्तीसगढ़ इतिहास और संस्कृति के अलावा छत्तीसगढ़ की रियासतें और ज़मींदारीयाँ, छत्तीसगढ़ की जनजातियाँ और जातियाँ आदि जैसी कई सुविख्यात पुस्तकें सम्मिलित हैं। इसके अलावा डॉ. संजय अलंग की तीन कविता संग्रह भी प्रकाशित हैं और उन्हें भी सम्मानित किया गया है। बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय में छत्तीसगढ़ पर शोध की प्रस्तुति से छत्तीसगढ़ पर शोध की ओर न सिर्फ़ ध्यान आकर्षित होगा अपितु अब तक किए गए शोध को बड़े फलक पर मान्यता मिलेगी। वे वर्तमान में बिलासपुर और सरगुजा संभाग के कमीश्नर हैं और वर्तमान में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा उनका स्थानांतरण संभागीय आयुक्त रायपुर के पद पर हुआ है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन