Friday 19th of June 2026

ब्रेकिंग

अडानी पावर प्लांट में चोरी की साजिश नाकाम, 04 आरोपी गिरफ्तार।

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल 61 थाना प्रभारियों का ट्रांसफर

वेदांता ने रचा इतिहास; बीएसई और एनएसई पर चार स्वतंत्र कंपनियों की लिस्टिंग।

28 जून को पल्स पोलियो अभियान,जिला स्तरीय टास्क फ़ोर्स की बैठक संपन्न।

अदाणी केपीएल में विश्व पर्यावरण सप्ताह - 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया

: 26 जनवरी को होने वाले गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह का हुआ फाइनल रिहर्सल

Vivek Sahu

Wed, Jan 24, 2024
सक्ती  गणतंत्र दिवस के अवसर पर सक्ती जिले के कलेक्ट्रेट परिसर के निकट स्थित मैदान में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की तैयारी के अंतिम रिहर्सल का निरीक्षण आज कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना और पुलिस अधीक्षक श्री एम आर आहिरे द्वारा किया गया। रिहर्सल के दौरान मुख्य अतिथि बने संयुक्त कलेक्टर श्री बालेश्वर राम ने ध्वजारोहण किया। फाईनल रिहर्सल में मुख्य अतिथि का आगमन, स्वागत, ध्वजारोहण, परेड सलामी, मार्च पास्ट, मुख्य अतिथि द्वारा परेड कमांडरों से परिचय, पुरस्कार वितरण आदि का रिहर्सल किया गया। उल्लेखनीय है कि सांसद जांजगीर चांपा श्री गुहाराम अजगल्ले जिला मुख्यालय में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह के मुख्य अतिथि होंगे तथा ध्वजारोहण करेंगे। कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने कार्यक्रमों के रिहर्सल का अवलोकन करने के बाद संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम के गरिमामय प्रस्तुति के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने व्यवस्थित बैठक व्यवस्था, साउंड सिस्टम, झाकी प्रदर्शन, बेरिकेटिंग, पेयजल, विद्युत व्यवस्था सहित अन्य व्यस्थाओ का जायजा लिया तथा आवश्यक निर्देश दिए । इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र कुमार लकड़ा सहित सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन