Saturday 13th of June 2026

ब्रेकिंग

एनटीपीसी कोरबा की बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 पहल के तहत बालिकाएं प्रतिष्ठित खेल हस्तियों से मिलीं।

रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायत। खनिज उड़नदस्ता दल का औचक निरीक्षण- 1 चौन माउंटेन व 3 ट्

भाजपा जिला कोरबा की मासिक बैठक संपन्न, "मोदी जी के 12 साल बेमिसाल" अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान।

बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध। ‘सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर’

बारिश को ध्यान में रखते हुए सभी प्रगतिरत कार्यों में लाएं तेजी - कलेक्टर।

: <em>नवगठित सक्ती जिले में जल्द होगी मिलेट कैफे की शुरुआत</em>

Vivek Sahu

Mon, Jul 3, 2023

सक्ती नवगठित सक्ती जिले के नागरिक बहुत जल्द ही मिलेट्स कैफे के लजीज व्यंजन का स्वाद और आनंद ले सकेंगे। कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देशन में सक्ती जिले के जेठा में संचालित रेस्टोरेंट एंड कैफे में जल्द ही मिलेट्स कैफे की शुरुवात की जाएगी। जिससे रागी, कोदो, कुटकी जैसे मोटे अनाजों से बने व्यंजन का स्वाद क्षेत्रवासीयो को लेने का अवसर मिलेगा। रागी, कोदो, कुटकी जैसे मोटे अनाजों से बने आहार सेहत के लिए जरूरी बहुत से पोषक तत्वों से युक्त होते हैं। जो स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभप्रद होता है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सक्ती से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत जेठा में रीपा योजना के तहत् संचालित स्वाद महल रेस्टोरेंट एन्ड कैफे परिसर मे मिलेट कैफे का संचालन किया जायेगा। जिसमें ज्वार और बाजरे की रोटीं, रागी का चीला, उपमा, खीर, अप्पे ईत्यादि पौष्टिक खाद्य सामाग्री की सुविधा उपलब्ध होगी। लोगो को स्वास्थ्य और पौष्टिक आहार के प्रति जागरूक करने के लिए जिले का प्रथम मिलेट कैफे नेशनल हाईवे, एसपी ऑफिस के सामने रेस्टोरेंट एंड कैफे में संचालित किया जाना है। जिसमें स्वादिष्ट और पौष्टिक व्यजंन की सुविधा उपलब्ध होगी। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ में मिलेट मिशन शुरू किया गया है। जिसके तहत छत्तीसगढ़ के कई जिलों में मिलेट कैफे खोले जा रहे हैं। इसी क्रम में अब नवगठित सक्ती जिले में भी मिलेट्स कैफे की शुरुआत की जाएगी। प्राप्त जानकारी अनुसार मोटे अनाज कुटकी को चावल की तरह पकाया जाता है, यह आयरन एन्टीऑक्सीडेन्ट से भरपुर होता है। यह एनीमिया रोगी के लिए लाभदायक होता है तथा इसके सेवन से माटापा नहीं होता। इसी प्रकार मोटे अनाज कोदो की विशेषता यह है कि यह पेट की नमी बनाये रखता है। इससे ब्लड सरकुलेशन बेहतर होता है तथा इसके सेवन से कैंसर की संभावना कम हो जाती है। मोटे अनाज ज्वार में पोषक तत्व अधिक होता है। इसमे प्रचुर मात्रा मे फाईबर पाई जाती है, यह अनाज मधुमेह को दूर करने के लिए फायदेमंद होता है। बाजरा पाचन तंत्र को बेहतर बनाने तथा वजन नियंत्रण में लाभकारी होता है। इसके साथ ही यह बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए भी लाभकारी होता है। इसी प्रकार रागी कैल्सियम और आयरन से भरपुर होता है। यह मधुमेह एवं एनीमिया रोगी के लिए लाभकारी होता है। इस प्रकार मोटे अनाजों में अनेक लाभकारी गुण पाए जाते हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन