Friday 19th of June 2026

ब्रेकिंग

अडानी पावर प्लांट में चोरी की साजिश नाकाम, 04 आरोपी गिरफ्तार।

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल 61 थाना प्रभारियों का ट्रांसफर

वेदांता ने रचा इतिहास; बीएसई और एनएसई पर चार स्वतंत्र कंपनियों की लिस्टिंग।

28 जून को पल्स पोलियो अभियान,जिला स्तरीय टास्क फ़ोर्स की बैठक संपन्न।

अदाणी केपीएल में विश्व पर्यावरण सप्ताह - 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया

: कलेक्टर को टीचर के रूप में देखकर युवाओं में जग रहा एक अलग आत्मविश्वास

Vivek Sahu

Tue, Feb 27, 2024
सक्ती  प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले किसी भी युवा के लिए यह बहुत बड़ी सौभाग्य की बात होती है कि उसे एक अच्छे शिक्षक का मार्गदर्शन मिले और खास तौर से तब जब प्रशासनिक सेवा का सबसे बड़ा अधिकारी जिले का कलेक्टर स्वयं एक शिक्षक के रूप में किसी को पढ़ाए। ऐसा ही एक बेहतर अवसर और मार्गदर्शन सक्ती जिले के युवाओं को मिल रहा है जिन्हें जिले की कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना स्वयं प्रतियोगी परीक्षाओ की तैयारी करा रही हैं। कलेक्टर को टीचर के रूप में देखकर जिले के युवाओं में एक अलग आत्मविश्वास जग रहा है। पुलिस, आर्मी, एयर फोर्स जैसे अन्य प्रतियोगी परीक्षाओ की तैयारी करने के लिए युवा रोज सुबह कलेक्टर कार्यालय जेठा के सामने स्थित मैदान में फिजिकल प्रैक्टिस करते हैं। जिसे देखकर कलेक्टर ने युवाओं को बेहतर अवसर और मार्गदर्शन प्रदान कराने के लिए रोज सुबह युवाओं को कलेक्ट्रेट परिसर पर ही स्वयं पढ़ाई कराते हुवे तैयारी करा रही हैं। जिले के सबसे बड़े प्रशासनिक अधिकारी द्वारा अपने व्यस्ततम शेड्यूल में से युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए समय देना वास्तव में एक बहुत ही अच्छी सकारात्मक पहल है। जो स्वयं आगे बढ़ने के साथ-साथ दूसरों को भी आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करने का संदेश है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन