Saturday 13th of June 2026

ब्रेकिंग

एनटीपीसी कोरबा की बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 पहल के तहत बालिकाएं प्रतिष्ठित खेल हस्तियों से मिलीं।

रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायत। खनिज उड़नदस्ता दल का औचक निरीक्षण- 1 चौन माउंटेन व 3 ट्

भाजपा जिला कोरबा की मासिक बैठक संपन्न, "मोदी जी के 12 साल बेमिसाल" अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान।

बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध। ‘सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर’

बारिश को ध्यान में रखते हुए सभी प्रगतिरत कार्यों में लाएं तेजी - कलेक्टर।

: हाथी के हमले से दो ग्रामीण घायल

Vivek Sahu

Thu, Oct 6, 2022
कोरबा| कोरबा जिले में हाथियो का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। जिले में हाथी उत्पात मचाते हुए लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। कटघोरा वन परिक्षेत्र में 30 से 40 हाथियों के झुंड डेरा डाला हुआ है और किसानों की फसल को बर्बाद कर रहे हैं। वहीं हाथी के हमले से दो ग्रामीण जो रिश्ते के मामा-भांजे लगते हैं वे घायल हो गए हैं। नावाडीह निवासी 35 वर्षीय शसेन्द्र खलखो और 25 वर्षीय अशोक तिग्गा हाथी के हमले से घायल हुए हैं। दोनों युवक बाइक में सवार होकर नवाडीह से भटगांव से जंगल के रास्ते रोजमर्रा का सामान लेने गए हुए थे। वापस लौटते समय नावाडीह जंगल के पास एक हाथी से अचानक उनका आमना-सामना हो गया और हाथी ने चलती बाइक से पीछे बैठे शसेन्द्र खलखो को सूंड से उठाकर पटक दिया। वहीं बाइक चला रहा युवक नीचे गिर पड़ा और जैसे-तैसे जान बचाकर वहां से भाग निकला घर पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी अन्य लोगो को दी। शसेन्द्र की पत्नी रिंकी खलखो ने बताया कि जब उसका भांजा अशोक घर पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी दी तब वह गांव वालों के साथ मौके पर पहुंची तो देखा कि शसेन्द्र बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ था। वही बाइक चालू हालत में पड़ी हुई थी। हाथी वहां से निकलकर जंगल की ओर से आ रहा था। तत्काल घायल को निजी वाहन से जिला अस्पताल मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। शसेन्द्र की माने तो हाथी जब उस पर हमला किया उसके बाद उसने हाथी को देख कुछ समय के लिए पहले सांस रोक रखी थी। हाथी मरा हुआ समझकर उस पर दोबारा हमला नहीं किया। उसके बाद उसे कोई सुध नहीं है। हाथी के हमले से शसेन्द्र के सिर और हाथ पर गम्भीर चोंट आई है।  पीड़ित परिवार को दी सहायता राशि बालको रेंजर संजय लकड़ा ने बताया कि नावाडीह गांव में हाथी के हमले से 2 लोग घायल हुए हैं। एक को गंभीर चोट आई है। घटना मिलते ही मौके पर पहुंचकर घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया और तत्कालिक सहायता राशि 5000 रुपए पीड़ित परिवार को दिया गया। ग्रामीणों को जंगल की ओर जाने से रोका जा रहा है। वहीं वन कर्मियों की ड्यूटी भी लगाई गई है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन