Friday 19th of June 2026

ब्रेकिंग

अडानी पावर प्लांट में चोरी की साजिश नाकाम, 04 आरोपी गिरफ्तार।

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल 61 थाना प्रभारियों का ट्रांसफर

वेदांता ने रचा इतिहास; बीएसई और एनएसई पर चार स्वतंत्र कंपनियों की लिस्टिंग।

28 जून को पल्स पोलियो अभियान,जिला स्तरीय टास्क फ़ोर्स की बैठक संपन्न।

अदाणी केपीएल में विश्व पर्यावरण सप्ताह - 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया

: राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण में विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु लिखित परीक्षा 10 मार्च को। वाहन चालक व अनुवादक के परिणाम जारी।

Vivek Sahu

Wed, Feb 28, 2024
बिलासपुर (न्यूज उड़ान )  छत्तीसगढ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर द्वारा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं अधीनस्थ स्थापनाओं के लिए विभिन्न रिक्त पदों पर की जा रही भर्ती के अनुक्रम में सहायक ग्रेड-3/ आदेशिका लेखक / कम्प्यूटर आपरेटर एवं भृत्य पद हेतु प्रारंभिक लिखित परीक्षा दिनांक 10 मार्च, 2024 को बिलासपुर के विभिन्न स्कूलों में दो पालियों में आयोजित होगी।   प्राधिकरण के सदस्य सचिव एवं चयन समिति के अध्यक्ष श्री आनंद प्रकाश वारियाल ने बताया कि सहायक ग्रेड-3/ आदेशिका लेखक / कम्प्यूटर आपरेटर एवं भृत्य पद हेतु प्रारंभिक लिखित परीक्षा के संबंध में आवश्यक सूचना, प्रवेश पत्र, अभ्यर्थियों की सूची इत्यादि छत्तीसगढ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की वेबसाईट cgslsa.gov.in पर अपलोड की गई है, जहां से अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र डाउन लोड कर प्रिंट प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही दिनांक 17-2-2024 को अनुवादक एवं वाहन चालक के पद हेतु आयोजित लिखित परीक्षा के भी परिणाम घोषित करते हुए मेरिट लिस्ट भी वेबसाईट पर अपलोड कर दी गई है।   अभ्यर्थी अधिक जानकारी छत्तीसगढ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की वेबसाईट cgslsa.gov.in पर प्राप्त कर सकते हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन