Tuesday 21st of April 2026

ब्रेकिंग

आरक्षण के नाम पर महिलाओं के साथ छल - पूर्व राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल। महिला आरक्षण बिल को जयसिंह अग्रवाल ने बताया ‘

जनदर्शन में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने सुनी आमजन की समस्याएं।

विद्युत संयंत्र दुर्घटना के मृतकों के परिवारों को दिया जा रहा मुआवजा। - छत्तीसगढ़ के प्रभावित परिवारों तक पहुँच रहे कंपन

लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार। कलेक्टर के निर्देश पर एम्बुल

राजस्व कार्यों में गंभीर लापरवाही और भू-अभिलेखों में हेराफेरी पर पटवारी निलंबित।

: कांग्रेस ने जारी की 53 प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट, जानिए किसे मिला कहां से टिकट, देखे

Vivek Sahu

Wed, Oct 18, 2023
रायपुर न्यूज उड़ान: कांग्रेस ने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है. इसमें भी कई विधायकों का टिकट काटकर नए चेहरों को मौका दिया गया है. बता दें कि कांग्रेस ने पहली सूची में 30 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की थी, जिसमें 8 विधायकों का टिकट काटा गया था. पहली लिस्ट में नवागढ़ से गुरु दयाल सिंह के बदले मंत्री गुरु रुद्र कुमार को टिकट दी गई है. पंडरिया से ममता चंद्राकर के बदले निलकंठ चंद्रवंशी को मौका मिला है. वहीं कवर्धा से मंत्री मोहम्मद अकबर रिपीट किए गए हैं. साथ ही खैरागढ़ यशोदा वर्मा, डोंगरगांव से दलेश्वर साहू, मोहला- मानपुर से इंद्र शाह मांडवी, भानुप्रतापपुर से सावित्री मांडवी, केशकाल से संत राम नेताम, कोंडागांव से मोहन मरकाम, नारायणपुर से चंदन कश्यप, बस्तर से लखेश्वर बघेल, बीजापुर से विक्रम मांडवी और कोंटा से कवासी लखमा को रिपीट किया गया है. वहीं डोंगरगढ़ से भुनेश्वर बघेल के बदले हर्षिता बघेल को टिकट दिया गया है. राजनांदगांव से गिरीश देवांगन को मौका मिला है. खुज्जी से छन्नी का टिकट कटा है. उनके बदले भोला राम साहू को प्रत्याशी बनाया गया है. अंतगढ़ से अनूप नाग का टिकट काटकर रूप सिंह को दिया गया है. कांकेर शिशुपाल सोरी की जगह शंकर धुर्व को प्रत्याशी बनाया है. चित्रकोट से विधायक राजमन बेंजाम की जगह सांसद दीपक बैज को टिकट मिली है.

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन