Tuesday 21st of April 2026

ब्रेकिंग

आरक्षण के नाम पर महिलाओं के साथ छल - पूर्व राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल। महिला आरक्षण बिल को जयसिंह अग्रवाल ने बताया ‘

जनदर्शन में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने सुनी आमजन की समस्याएं।

विद्युत संयंत्र दुर्घटना के मृतकों के परिवारों को दिया जा रहा मुआवजा। - छत्तीसगढ़ के प्रभावित परिवारों तक पहुँच रहे कंपन

लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार। कलेक्टर के निर्देश पर एम्बुल

राजस्व कार्यों में गंभीर लापरवाही और भू-अभिलेखों में हेराफेरी पर पटवारी निलंबित।

: कार्यालय आबकारी आयुक्त, छत्तीसगढ़

Vivek Sahu

Fri, May 17, 2024
छत्तीसगढ़ /रायपुर/ न्यूज उड़ान देशी/विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों के अनुज्ञप्त परिसर से संलग्न अहात्तों के निष्पादन हेतु शेष अहातों के लिये अनुज्ञप्तियों का ऑन लाईन पद्धति से निविदा के माध्यम से व्यवस्थापन वर्ष 2024-25 // द्वितीय विज्ञप्ति // क्रमांक/आब./ठेका/2024/32.37 नवा रायपुर, दिनांकः 16.05.2024 सर्वसाधारण की जानकारी एवं अहाता अनुज्ञप्ति हेतु इच्छुक व्यक्तियों की विशेष जानकारी के लिये यह सूचना प्रकाशित की जाती है कि, छत्तीसगढ़ राज्य में स्थित देशी एवं विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों के अनुज्ञप्त परिसर से संलग्न अहातों के अनुज्ञप्तियों हेतु इस कार्यालय द्वारा पूर्व में विज्ञप्ति क्रमांक/आब./ठेका/2024/1574, नवा रायपुर दिनांक 15.03.2024 जारी की गई थी। जिस पर वर्ष 2024-25 की शेष अवधि अर्थात् दिनांक 01 मई, 2024 से 31 मार्च, 2025 तक की अवधि के लिए छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम, 1915 एवं उसके अधीन बनाए गए छत्तीसगढ़ आबकारी देशी/विदेशी मदिरा की फुटकर बिक्री के अनुज्ञापनों के व्यवस्थापन नियम, 2018 (यथासंशोधित) के अन्तर्गत ऑन-लाईन निविदा पद्धति के माध्यम से निष्पादन किया गया। निष्पादन हेतु शेष रहे अहातों की अनुज्ञप्तियों के आबंटन के लिये दिनांक 18.05.2024 की प्रातः 10:30 बजे से दिनांक 24.05.2024 सायं 05:30 बजे तक इच्छुक निविदादाताओं से निर्धारित प्रपत्र पर ऑन-लाईन निविदा आमंत्रित की जाती है। इस अवधि में निविदा ऑन लाईन के माध्यम से 24 घंटे X 7 दिवस दिए जा सकेंगे।   ऑनलाईन पद्धति से प्राप्त निविदा/निविदाओं में से अनुज्ञप्तिधारियों का चयन जिलों के जिला कलेक्ट्रेट में जिला कलेक्टर द्वारा दिनांक 27.05.2024 को समय प्रातः 11:00 बजे से किया जावेगा। 2/ निविदा, विभाग के वेबसाईट https://excise.cg.nic.in के Recent Posts में तथा राज्य शासन के वेबसाईट https://cgstate.gov.in के सूचना निर्देशिका एवं लिंक https://cgstate.gov.in/tenders में उपलब्ध रहेगा। 3/ आबंटन हेतु शेष रहे देशी/विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों के अनुज्ञप्त परिसर से संलग्न अहातों का सम्पूर्ण विवरण परिशिष्ट-"एक" पर संलग्न है। 4/ निविदा की शेष समस्त शर्ते एवं निर्बन्धन, इस कार्यालय द्वारा पूर्व में जारी विज्ञप्ति क्रमांक/आब./ठेका/2024/1574-1575, नवा रायपुर दिनांक 15.03.2024 एवं पत्र क्रमांक / आब./ ठेका/2024/2250-2250 (A), नवा रायपुर दिनांक 02.04.2024 के अनुसार यथावत् रहेगी। (आर. शंगीता) आबकारी आयुक्त छत्तीसगढ़

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन