Tuesday 21st of April 2026

ब्रेकिंग

आरक्षण के नाम पर महिलाओं के साथ छल - पूर्व राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल। महिला आरक्षण बिल को जयसिंह अग्रवाल ने बताया ‘

जनदर्शन में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने सुनी आमजन की समस्याएं।

विद्युत संयंत्र दुर्घटना के मृतकों के परिवारों को दिया जा रहा मुआवजा। - छत्तीसगढ़ के प्रभावित परिवारों तक पहुँच रहे कंपन

लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार। कलेक्टर के निर्देश पर एम्बुल

राजस्व कार्यों में गंभीर लापरवाही और भू-अभिलेखों में हेराफेरी पर पटवारी निलंबित।

: CM साय कैबिनेट में मंत्रियों के विभागों का हुआ बंटवारा,लखन को मिला वाणिज्य,उद्योग और श्रम विभाग।

Vivek Sahu

Fri, Dec 29, 2023
रायपुर( न्यूज उड़ान )छत्तीसगढ़ में विष्णु देव साय की कैबिनेट के मंत्रियों के विभागो का बंटवारा हो गया है. 22 दिसंबर को शपथ के बाद मंत्रियों के विभागो के बंटवारे का इंतजार शुक्रवार (29 दिसंबर) को पूरा हो गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के पास सामान्य प्रशासन ,खनिज साधन, ऊर्जा, जनसंपर्क, वाणिज्य कर (आबकारी), परिवहन विभाग अपने पास रख रहे है. इसके अलावा अन्य विभाग जो किसी मंत्री को आवंटित नहीं हुए है वो भी मुख्यमंत्री के पास ही रहेगा. दरअसल शुक्रवार शाम को सामान्य प्रशासन विभाग ने मंत्रियों के विभागो की लिस्ट जारी कर दी है. इसमें दोनो डिप्टी सीएम को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. डिप्टी सीएम अरुण साव को लोक निर्माण विभाग,लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, विधि और विधायी कार्य, नगरीय प्रशासन विभाग का मंत्री बनाया गया है। दूसरे डिप्टी सीएम विजय शर्मा को गृह मंत्री बनाया गया है.इसके साथ पंचायत और ग्रामीण विकास,तकनीकी शिक्षा और रोजगार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग की भी जिम्मेदारी दी गई है. बृजमोहन अग्रवाल को शिक्षा मंत्री बनाया गया इसी तरह पूर्व मंत्रियों की बात करें तो बृजमोहन अग्रवाल को स्कूल शिक्षा मंत्री, उच्च शिक्षा, संसदीय कार्य,धार्मिक न्यास और धर्मस्व,पर्यटन और संस्कृति विभाग का मंत्री बनाया गया है। रामविचार नेताम को कृषि मंत्री के साथ आदिम जाति विकास,अनुसूचित जाति विकास,पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक विकास विभाग का मंत्री बनाया गया है। दयालदास बघेल को खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग का मंत्री बनाया गया है। केदार कश्यप को वन मंत्री बनाया गया है. इसके साथ जल संसाधन, कौशल विकास प्राधिकरण विभाग का मंत्री बनाया गया है। लखन लाल देवांगन को वाणिज्य और उद्योग मंत्री बनाया गया है। वहीं श्यामबिहारी जायसवाल को लोक स्वास्थ्य और परिवहन कल्याण, चिकित्सा शिक्षा विकास और सहकारिता विभाग का मंत्री बनाया गया है। पूर्व कलेक्टर को ओपी चौधरी को वित्त मंत्री बनाया गया, इसके साथ वाणिज्य कर,आवास और पर्यावरण, योजना आर्थिक और संख्याकी विभाग मंत्री बनाया गया है। लक्ष्मी राजवाड़े को महिला एवं बाल विकास विभाग का मंत्री बनाया गया है । टंकराम वर्मा को खेल मंत्री बनाया गया है, इसके साथ राज्य और आपदा प्रबंधन मंत्री बनाया है.

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन