: फेडरेशन द्वारा भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन ।
Sat, Jun 14, 2025
रायपुर (न्यूज उड़ान) छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन का प्रांतीय संयोजक श्री कमल वर्मा जी नवा रायपुर फेडरेशन के संयोजक श्री संतोष कुमार वर्मा द्वारा कार्यकारिणी का गठन किया गया।छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन नवा रायपुर द्वारा आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मंत्रालय संचालनालय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी - कर्मचारी नेता उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान पांच दिवसीय कार्यप्रणाली का समर्थन करते हुए इसे यथावत रखने का प्रस्ताव पारित किया गया। कर्मचारी नेताओं ने अपनी उद्बोधन में कहा कि पांच दिवसीय कार्यप्रणाली व्यवस्था केंद्र के साथ साथ विभिन्न राज्यों में यह व्यवस्था लागू करने के पूर्व मध्यप्रदेश सरकार के तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने इसे मध्यप्रदेश में लागू कराया था। इस व्यवस्था को लेकर किसी भी राज्य में विरोध नहीं हो रहा है तो छत्तीसगढ़ में सिर्फ प्रोपेगेंडा के आधार पर निर्णय लिया जाना उचित नहीं है। राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में सुशासन लाने के लिए आम जनता के हित में ई -ऑफिस कार्यप्रणाली को लागू किया गया हैं। इस व्यवस्था में प्रदेश के अधिकारी -कर्मचारी शनिवार रविवार को भी ऑनलाइन फाइलों का निपटारा कर रहे हैं। इस अवसर पर अधिकारी - कर्मचारी संघ के कार्यों को सुचारू रूप से संचालन के लिए श्रीमती सोनाली तिडकी को महिला प्रकोष्ठ का प्रभार एवं उप संयोजक कांति सूर्यवंशी, जागेश्वर भट्ट, जय प्रकाश दुबे, बजरंग प्रजापति, एडी पवार,राजेश ठक्कर, विनीत वर्मा,सौरभ टंडन, दीपक बेतवार, को बनाया गया है। भैरव नारायण विश्वकर्मा को महासचिव, हीराचन्द बघेल उपाध्यक्ष मंत्रालय कर्मचारी संघ,आर डी मेहरा को कोषाध्यक्ष, डीपी सिंह उपकोषाध्यक्ष, अनिल सोनारे व वीरेन्द्र ध्रुव को सचिव कार्यकारणी सदस्यों सहित 80 पदाधिकारियों की नियुक्ति संयोजक संतोष वर्मा नया रायपुर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के द्वारा किया गया है
फेडरेशन के नियुक्त पदाधिकारीयो ने संयोजक श्री संतोष वर्मा जी का धन्यवाद ज्ञापित किया है । उनके विश्वास के आधार पर संघ द्वारा अधिकारी कर्मचारी के हितों पर कार्य किया जाएगा।
: मेडिकल कैंप का सफल आयोजन
Fri, Jun 13, 2025
रायपुर (न्यूज उड़ान) जिला सैनिक कल्याण कार्यालय रायपुर एवं ECHS poly clinic रायपुर के सौजन्य से 13 जून 2025 सुबह 10:30 से दोपहर 4:00 तक मेडिकल कैंप का आयोजन, जिला सैनिक कल्याण परिसर रायपुर मे किया गया ।
इस कार्यक्रम की संपूर्ण रूपरेखा एवं क्रियान्वयन ब्रिगेडियर विवेक शर्मा (विशिष्ट सेवा मेडल) संचालक , संचालनालय सैनिक कल्याण छत्तीसगढ़ के मार्गदर्शन में किया गया।
इस कैंप में
1. नारायणा हॉस्पिटल पंडरी द्वारा:
_रेगुलर मेडिकल चेकअप (ECG ,BP एवम् अन्य चेक अप)
तथा
हड्डी रोग संबंधित जांच ,
2. श्री गणेश विनायक हॉस्पिटल द्वारा :
आई चेक अप तथा चेकअप के बाद चश्मा वितरित किया गया।
एवं
3.बालको हॉस्पिटल द्वारा :
कैंसर चेकअप किया गया । साथ ही
4. रेड क्रॉस एवं ब्लड बैंक द्वारा :
रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 150 से अधिक एनसीसी कैडेट एवं पूर्व सैनिक तथा कोसा हेड क्वार्टर हेडक्वार्टर के सैनिकों ने ब्लड डोनेट किया।
5.आई. टी .एस .ए. हॉस्पिटल द्वारा :
आर्थो एवम् मेडिकल स्पेशलिस्ट द्वारा जांच की गई।
इस अवसर पर सभी भूत पूर्व सैनिक एवं परिवार जनों तथा अधिकारियों ने अधिकारियो संपूर्ण सुविधाओं का भरपूर लाभ उठाया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ ब्रिगेडियर डीके पात्रा ,ग्रुप कमांडर एनसीसी ग्रुप हैडक्वाटर रायपुर के द्वारा किया गया इस अवसर पर उन्होंने सभी डॉक्टरों का मोमेंटो प्रदान कर स्वागत किया । कार्यक्रम में लगभग 400 भूतपूर्व सैनिक एवं परिवार जनों ने इस कैंप का लाभ उठाया।
: रायपुर,पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय पर 5हजार छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप,एनएसयूआई ने लगाया।
Wed, Jun 11, 2025
रायपुर( न्यूज उड़ान )पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में कुछ दिन पूर्व एनएसयूआई द्वारा छात्रो कें पक्ष में ज्ञापन सौपा गया था कीं प्रदेश में लगभग 5000 की संख्या में छात्र छात्राओ का रिजल्ट ग़लत जाँच कर रविवि वेबसाइड में अपलोड किया गया जिसमें बहुत सें महाविद्यालय का स्टूडेंट्स का एक हीं सब्जेक्ट में ख़राब रिजल्ट आया हैं। इसकी जानकारी मिलते हीं सूर्यप्रताप बंजारे ज़िला उपाध्यक्ष रायपुर ग्रामीण एनएसयूआई ने सत्यनारायण अग्रवाल शा. महाविद्यालय कोहक़ा के छात्र छात्राओ के साथ जाकर डॉक्यूमेंट कें सबमिट करते हुवें , पूरे प्रदेश के महाविद्यालयों विद्याथियों कें पक्ष में रविशंकर विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर सें पुनः जाँच कर रिजल्ट अपलोड करने कीं माँग रखीं । प्रभारी कुलसचिव् द्वारा छात्र व एनएसयूआई पदाधिकारियों कों नज़रअंदाज़ किया गया :- रविवि कें मैनेजमेंट सें हुई लापरवाही कीं जब शिकायत करने पहुँचे तों प्रभारी कुलसचिव व्यास जीं वहाँ पर उपस्थित होने के बावजूद छात्र छात्राओ सें मिलने सें माना कर दिया और वाइस चांसलर सें मिलकर ज्ञापन सौपने कें बाद वह बाहर अपने निकलकर कार में बैठकर फ़रार हों गये।