Sunday 14th of June 2026

ब्रेकिंग

12 साल बेमिसाल' अभियान में गूंजा किसान कल्याण का संदेश, कोरबा भाजपा ने बढ़ाया जैविक खेती का कदम।

कोरबा में 14 जून को लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर।

निवर्तमान सचिव नागेन्द्र श्रीवास ने दिनेश राज को दिया समर्थन, बोले- 'क्लब हित में सबसे योग्य'।

एनटीपीसी कोरबा की बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 पहल के तहत बालिकाएं प्रतिष्ठित खेल हस्तियों से मिलीं।

रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायत। खनिज उड़नदस्ता दल का औचक निरीक्षण- 1 चौन माउंटेन व 3 ट्

: मुख्यमंत्री ने किया अयोध्या तीर्थ यात्रा के स्पेशल ट्रेन के ब्रोशर का विमोचन /

छ.ग. प्रांतीय अग्रवाल संगठन के तत्वाधान में ’’ श्री okअग्रसेन अयोध्या तीर्थ यात्रा ’’ का आयोजन दिनॉक 22 मार्च 2025 से 27 मार्च 2025 तक किया गया है। यह यात्रा प्रयागराज, विंध्याचल, वाराणसी होकर अयोध्या पहुॅचेगी। इस यात्रा के ब्रोजर का विमोचन वाराणसी के स्वर्वेद महामंदिर धाम के प्रमुख स्वामी विज्ञानदेव जी महाराज के परम सानिध्य में छ.ग. के मा. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कर- कमलों से किया गया।   22 मार्च को इस यात्रा का प्रारम्भ बम्लेश्वरी धाम डांेगरगढ़ से होगी। 23 मार्च को प्रातः प्रयागराज पहुॅच कर संगम में स्नान कर विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन कर यह यात्रा 24 मार्च को वाराणसी पहुॅचेगी एवं 26 मार्च को श्री रामजन्म भूमि अयोध्या में भगवान श्री राम के दर्शन कर 27 मार्च को अयोध्या से पुनः डांेगरगढ़ पहुॅचेगी जहॉ इस यात्रा को विराम दिया जायेगा। रायगढ़, कोरबा, चाम्पा, अम्बिकापुर इत्यादि स्थानों से जाने वाले तीर्थ यात्री उसलापुर से उक्त ट्रेन को पकड सकेगें उक्ताशय की जानकारी छ.ग. प्रांतीय अग्रवाल संगठन के चेयरमेन अशोक मोदी ने दी और बताया कि मा. मुख्यमंत्री के हाथों इस विमोचन कार्यक्रम में संगठन के अध्यक्ष डॉ. अशोक अग्रवाल, संगठन मंत्री अजय खेतान, विधायक पुरेन्द्र मिश्रा, संपत अग्रवाल , राजेश अग्रवाल, मोतीलाल साहू, राधेश्याम अग्रवाल, ईश्वर साहू, हरीश अग्रवाल, धमतरी के जिलाध्यक्ष सुदीप अग्रवाल, सुनील सिंह की गरिमामय उपस्थिति थी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन