Tuesday 21st of April 2026

ब्रेकिंग

आरक्षण के नाम पर महिलाओं के साथ छल - पूर्व राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल। महिला आरक्षण बिल को जयसिंह अग्रवाल ने बताया ‘

जनदर्शन में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने सुनी आमजन की समस्याएं।

विद्युत संयंत्र दुर्घटना के मृतकों के परिवारों को दिया जा रहा मुआवजा। - छत्तीसगढ़ के प्रभावित परिवारों तक पहुँच रहे कंपन

लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार। कलेक्टर के निर्देश पर एम्बुल

राजस्व कार्यों में गंभीर लापरवाही और भू-अभिलेखों में हेराफेरी पर पटवारी निलंबित।

: देवरूप में नजर आएंगे 1001 बच्चे, महाभारत के श्रीकृष्ण भी होंगे शामिल

Vivek Sahu

Thu, Sep 21, 2023
बलरामपुर। 25 सितंबर को छत्तीसगढ़ के अंतिम छोर में झारखंड से लगे जिले रामानुजगंज में संस्कार भारती के कार्यक्रम में फिल्म और छोटे पर्दे के प्रसिद्ध कलाकार नितीश भारद्वाज का आगमन हो रहा है । नितीश भारद्वाज संस्कार भारती के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं तथा विश्व प्रसिद्ध महाभारत सीरियल में श्रीकृष्ण का प्रमुख पात्र और विष्णु पुराण में भगवान श्रीहरि परशुराम जी का मुख्य किरदार आपने निभाया था , साथ ही हिंदी और मराठी अनेक फिल्मों में भूमिका निभाई है । वे पूर्व में लोकसभा के सांसद भी रह चुके हैैं । इस अवसर पर संस्कार भारती जिला बलरामपुर - रामानुजगंज के समस्त पदाधिकारीयों ने आयोजन को भव्य बनाने की दृष्टि से जिले की शैक्षणिक संस्थाओं से 1001 विद्यार्थियों को देव रूपों में आमंत्रित करने का निर्णय लिया है । इस अवसर पर रामानुजगंज में स्थित सनातन धर्म के सभी समाजों और संगठनों की बैठक आयोजित की गई । कार्यक्रम में संस्कार भारती के राष्ट्रीय नाट्य विधा सहसंयोजक श्री निरंजन पंडा भोपाल , मध्य क्षेत्र प्रमुख श्री अनिल जोशी रीवा , संस्कार भारती छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष प्रमुख लोक कलाकार एवं लगभग देश में सर्वाधिक 200 आदिवासी वाद्य यंत्रों के संग्राहक श्री रिखी क्षत्रिय भिलाई भी उपस्थित रहेंगे । इस अवसर पर संस्कार भारती जिला बलरामपुर रामानुजगंज के अध्यक्ष श्री सच्चिदानंद तिवारी , कार्यक्रम संयोजक द्वय श्री सुनील गुप्ता एवं श्री शैलेष गुप्ता , सरगुजा संभाग संयोजक श्री पवन कुमार पांडे , युवा संगठक श्री अंकित कलवार तथा कार्यकारी अध्यक्ष श्री अंजय मेहता के मार्गदर्शन में सभी सदस्य आयोजन की तैयारी में जुट गए हैं ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन