Tuesday 21st of April 2026

ब्रेकिंग

आरक्षण के नाम पर महिलाओं के साथ छल - पूर्व राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल। महिला आरक्षण बिल को जयसिंह अग्रवाल ने बताया ‘

जनदर्शन में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने सुनी आमजन की समस्याएं।

विद्युत संयंत्र दुर्घटना के मृतकों के परिवारों को दिया जा रहा मुआवजा। - छत्तीसगढ़ के प्रभावित परिवारों तक पहुँच रहे कंपन

लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार। कलेक्टर के निर्देश पर एम्बुल

राजस्व कार्यों में गंभीर लापरवाही और भू-अभिलेखों में हेराफेरी पर पटवारी निलंबित।

: <em>पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज द्वारा आधुनिक तकनीक का प्रयोग कर सशक्त ऐप किया गया हैं तैयार</em>।

Vivek Sahu

Sun, Jul 2, 2023

थाना कोतवाली एवं थाना मणिपुर के दर्ज अपराधों मे सशक्त ऐप की सहायता से दुपहिया वाहनो को किया गया बरामद ⏩️ पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज श्री राम गोपाल गर्ग (भा.पु.से.) ने अपने अनुभव के आधार पर और तकनीकी ज्ञान का उपयोग कर सरगुजा रेंज के सभी जिलों मे तैनात अधीनस्थ अधिकारी/कर्मचारियों के लिए सूचना प्रौद्योगिकी के माध्यम से विभाग द्वारा विभिन्न मामलो मे संधारित किये गए महत्वपूर्ण जानकारी को सशक्त मोबाइल ऐप पर अधतन दर्ज कर उपयोग करने के निर्देश दिए गए हैं, इसी क्रम मे जिला सरगुजा मे पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री सुनील शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन मे सशक्त ऐप का प्रभावी रूप से उपयोग कर चोरी एवं अन्य मामलो मे उपयोग कर चोरी हुए मशरूका को बरामद करने हेतु दिशा निर्देश दिए गए हैं, ⏩️ इस ऐप के माध्यम से पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को चोरी हुए वाहनों से संबंधित मामलों में जाँच पड़ताल करने मे महत्वपूर्ण जानकारी तत्काल सशक्त मोबाइल ऐप के माध्यम से उपलब्ध हो रही हैं,सरगुजा पुलिस को सशक्त ऐप के माध्यम से वाहन चोरी के प्रकरणों मे सहयोग मिलना भी शुरू हो चुका हैं,थाना मणिपुर मे दर्ज अपराध क्रमांक 91 /23 धारा 379 भा.द.वि. एवं थाना मणिपुर मे दर्ज अपराध क्रमांक 110 /23 धारा 379 भा.द.वि. एवं थाना कोतवाली मे दर्ज 399/23 धारा 379 भा.द.वि. के अपराधों मे चोरी हुए कुल 04 दुपहिया वाहनो को बरामद करने मे सफलता मिली हैं मामले मे संलिप्त आरोपियों को सरगुजा पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया हैं। ⏩️ सशक्त ऐप मे चोरी हुए दुपहिया एवं चारपाहिया वाहनो के इंजन नंबर एवं चेचीस नंबर अधतन दर्ज किया गया हैं जिससे रेंज के समस्त अधिकारी कर्मचारी विभिन्न चेकिंग अभियान के समय वाहनो के संदिग्ध होने पर मिलान किया जा सकता हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन