Tuesday 21st of April 2026

ब्रेकिंग

आरक्षण के नाम पर महिलाओं के साथ छल - पूर्व राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल। महिला आरक्षण बिल को जयसिंह अग्रवाल ने बताया ‘

जनदर्शन में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने सुनी आमजन की समस्याएं।

विद्युत संयंत्र दुर्घटना के मृतकों के परिवारों को दिया जा रहा मुआवजा। - छत्तीसगढ़ के प्रभावित परिवारों तक पहुँच रहे कंपन

लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार। कलेक्टर के निर्देश पर एम्बुल

राजस्व कार्यों में गंभीर लापरवाही और भू-अभिलेखों में हेराफेरी पर पटवारी निलंबित।

: जिले में गुणवत्ताहीन खाद बेचने वालों पर कार्रवाई रहेगी लगातार जारी

Vivek Sahu

Fri, Aug 25, 2023
 सक्ती कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देशन में जिले में किसानों के लिए उपलब्ध कराए जाने वाले खाद, बीज, दवा दुकानों का निरन्तर जांच किया जा रहा है तथा कालाबाजारी व अनियमितता करने वाले पर कार्रवाई भी की जा रही है। किसी भी किसान को गुणवत्ताहीन आदान न मिले इसके लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा नमूना लेकर जांच भी कराये जा रहें हैं। कलेक्टर सक्ती श्रीमती पन्ना द्वारा गुणवत्ताहीन खाद, बीज, दवा विक्रेताओ पर सख्ती से कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए है। उन्होंने निर्देशित किया है कि किसानों को मानक गुणवत्ता का खाद बीज सहित अन्य सामग्री मिले, यह सुनिश्चित किया जाए। कृषि विभाग के निरीक्षकों द्वारा संबंधित विक्रेता दुकानों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है तथा जांच के लिए नमूना लिया जा रहा है। जांच में अभी तक सिंगल सुपर फास्फेट के 3 नमूना अमानक स्तर का पाया गया है। डबल लाक डभरा से ओसवाल लिमिटेड उत्पादित 5 टन जिंकेड सुपरफास्फेट तथा अरिहंत फर्टिलाइजर एंड केमिकल्स लिमिटेड उत्पादित 50 टन जिंकेड सुपरफास्फेट अमानक स्तर का पाया गया है। इसी प्रकार निजी विक्रेता ओम टेडर्स मल्दा जैजैपुर से बीईसी फर्टिलाइजर उत्पादित 25 टन सिंगल सुपर फास्फेट अमानक पाया गया है। अमानक पाये गये सभी खाद को बिक्री के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है तथा विक्रेता व उत्पादक कम्पनियों को नोटिस भी दिया गया है। उप संचालक कृषि सक्ती ने बताया कि किसी भी किसान को गुणवत्ताहीन खाद ना मिले, इसके लिए खाद का नमूना लेकर जांच कराया जा रहा है। अमानक पाये जाने पर विक्रेता और उत्पादक दोनों पर कार्रवाई की जायेगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन