Tuesday 21st of April 2026

ब्रेकिंग

आरक्षण के नाम पर महिलाओं के साथ छल - पूर्व राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल। महिला आरक्षण बिल को जयसिंह अग्रवाल ने बताया ‘

जनदर्शन में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने सुनी आमजन की समस्याएं।

विद्युत संयंत्र दुर्घटना के मृतकों के परिवारों को दिया जा रहा मुआवजा। - छत्तीसगढ़ के प्रभावित परिवारों तक पहुँच रहे कंपन

लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार। कलेक्टर के निर्देश पर एम्बुल

राजस्व कार्यों में गंभीर लापरवाही और भू-अभिलेखों में हेराफेरी पर पटवारी निलंबित।

: कृषि विभाग द्वारा दो कीटनाशक दवा विक्रेताओं को नोटिस जारी

Vivek Sahu

Thu, Aug 31, 2023
 सक्ती कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देशन में क़ृषि विभाग द्वारा कीटनाशक दवा विक्रेताओं के विक्रय परिसर का निरंतर जांच किया जा रहा है। निजी विक्रेताओं के साथ साथ अब सहकारी क्षेत्र के विक्रेताओं पर भी नजर रखी जा रही है। कलेक्टर सक्ती श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देशन एवं उप संचालक कृषि के मार्गदर्शन में जिले के निजी क्षेत्र के साथ साथ सहकारी क्षेत्र के दुकानों का भी निरीक्षण किया जा रहा है। विगत दिवस अनुविभागीय स्तरीय निरीक्षण टीम के द्वारा सेवा सहकारी समिति जर्वे का औचक निरीक्षण किया गया। समिति में भंडारित 20 कीटनाशक दवाओं का स्त्रोत प्रमाण पत्र नहीं पाया गया। निरीक्षण टीम के द्वारा सभी दवाओं को 21 दिन का विक्रय प्रतिबंधित कर समिति को नोटिस जारी किया गया है। विभाग द्वारा शहरी क्षेत्र के बाद अब ग्रामीण क्षेत्रों के कीटनाशक दवा दुकानों का भी जांच किया जा रहा है। डभरा क्षेत्र के कुसुमझर में संचालित जायसवाल कृषि केंद्र के विक्रय परिसर में एक्सपायरी डेट की हेकसाकोनाजोल एवं बिफ्रेनथीन नामक दवा बरामद हुई है। निरीक्षण टीम डभरा के द्वारा इन दवाओं को सील बंद करते हुवे अलग कर जांच के दायरे में रखा गया है तथा विक्रेता को नोटिस जारी किया गया है। जवाब संतोषजनक नहीं पाये जाने पर अधिनियम के अन्तर्गत कार्रवाई की जायेगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन