: अकलतरा कपन स्टेशन के बीच बड़ा रेल हादसे
Vivek Sahu
Fri, Jul 28, 2023

बिलासपुर-चापा। रेलखंड के अकलतरा स्टेशन यार्ड पर आज दोपहर 03.05 बजे खाली मालगाड़ी के डिब्बों के पटरी से उतर जाने के फलस्वरूप इस मार्ग पर रेल परिचालन अवरूद्ध होने के कारण इस मार्ग पर रेल परिचालन प्रभावित हुआ है | रेस्टोरेशन का कार्य प्रारम्भ हो चुका है | यात्रियों की सहायता हेतु बिलासपुर, रायगढ़, चांपा सहित सभी प्रमुख स्टेशनों में यात्री सहायता केंद्र की स्थापना की गई है | प्रभावित होने वाली गाड़ियों की जानकारी इस प्रकार है :- *रद्द की गई गाडियाँ* ⏩ 27 जुलाई 2023 ट्रेन नंबर 08732/08731 बिलासपुर-कोरबा- बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी । *रास्ते में समाप्त की गई गाडियाँ* ⏩ 27 जुलाई 2023 को ट्रेन नंबर 08746 रायपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर स्पेशल बिलासपुर में समाप्त होगी तथा बिलासपुर-गेवरा रोड के मध्य रद्द रहेगी । ⏩ 27 जुलाई 2023 को ट्रेन नंबर 08737 रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल सक्ती में समाप्त होगी तथा सक्ती-बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी । ⏩ 27 जुलाई 2023 को ट्रेन नंबर 08733 गेवरा-बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल जांजगीर नैला स्टेशन में समाप्त होगी तथा जांजगीर नैला-बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी । ⏩ 27 जुलाई 2023 को ट्रेन नंबर 08212 बिलासपुर-कोरबा पैसेंजर स्पेशल गतौरा स्टेशन में समाप्त होगी तथा गतौरा-कोरबा के मध्य रद्द रहेगी ।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन