Wednesday 22nd of April 2026

ब्रेकिंग

जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के कलेक्टर ने दिए निर्देश।

कोरबा जिले में “ज्ञानभारतम“ पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान का आगाज़, कलेक्टर ने दिए जून 2026 तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश।

NDPS Investigation पर ऑन लाईन एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन। श्री राम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज ने

महिला सशक्तिकरण की ओर अहम कदमः भूमि रजिस्ट्रेशन शुल्क में 50 प्रतिशत की कमी का व्यापक स्वागत।

प्रशिक्षु आईएएस क्षितिज गुरभेले को दी गई भावपूर्ण विदाई, एक वर्ष की प्रशिक्षण अवधि पूर्ण।

: पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष सिंह सपरिवार पहुंचे निराश्रित महिलाओं, बुजुर्गों और छोड़े गए बच्चों के पास

Vivek Sahu

Thu, Dec 7, 2023
बिलासपुर( न्यूज उड़ान )जिले में शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न कराने में योगदान के बाद पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष सिंह, पत्नी वंदना सिंह और बच्चों अर्थ व अयान के साथ बारिश के बाद शुरू हो रहे ठंड को देखते हुए वृद्धाश्रम कल्याणकुंज ईदगाह चौक, मदर टेरेसा आश्रम, कुष्ठरोग आश्रम तोरवा और सेवा भारती कुदुदण्ड में गए।   वहां कुशल क्षेम और समस्याएं सुनने के बाद सबके कंबल, ड्रायफ्रूट, मिठाइयां आदि बांटी। उन्होंने अपने बच्चों को अन्य लोगों के साथ खुशियां बांटने की सीख दी। बुजुर्ग पुरुष और महिलाओं से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनी, जहां कुछ बुजुर्गों ने बताया कि उनके परिजनों ने उन्हें घर से निकाल दिया है। एक बुजुर्ग की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने उसके पालक के खिलाफ मामला दर्ज करने हेतु संबंधित थाने को निर्देशित किया। सेवा भारती में एडॉप्शन प्रकिया पर पूरी वैधानिक नियमों का पालन करने पर जोर दिया। कुष्ठ आश्रम में पहुंचने पर उन्हें कुष्ठ रोगियों ने परिसर में कुछ जगहों पर फ्लोरिंग की आवश्यकता बताई जिस पर उन्होंने साथ गए आरआई को निर्देशित कर वहां फ्लोरिंग के कार्य हेतु सीमेंट रेती आदि उपलब्ध करवाने को कहा। वहां उपस्थित बच्चों को खिलौने और चॉकलेट दिया। अपने बीच पुलिस अधीक्षक और उनके परिवार को पाकर सभी बड़े प्रसन्न हुए और पुनः आने का आग्रह किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन