Tuesday 21st of April 2026

ब्रेकिंग

आरक्षण के नाम पर महिलाओं के साथ छल - पूर्व राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल। महिला आरक्षण बिल को जयसिंह अग्रवाल ने बताया ‘

जनदर्शन में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने सुनी आमजन की समस्याएं।

विद्युत संयंत्र दुर्घटना के मृतकों के परिवारों को दिया जा रहा मुआवजा। - छत्तीसगढ़ के प्रभावित परिवारों तक पहुँच रहे कंपन

लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार। कलेक्टर के निर्देश पर एम्बुल

राजस्व कार्यों में गंभीर लापरवाही और भू-अभिलेखों में हेराफेरी पर पटवारी निलंबित।

: <em>भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव की पहल से अब गेवरा तक होगा पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन</em> <em>प्रेस वार्ता में पत्रकारों ने उठाया था मुद्दा, एक महीने के भीतर ही हुआ समस्या का समाधान</em>  

Vivek Sahu

Thu, Jun 22, 2023

कोरबा। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव इसी माह 4 जून को कोरबा जिले के प्रवास पर आये थे l अपने प्रवास के दौरान स्थानीय SECL गेस्ट हाउस में उन्होंने पत्रकार वार्ता को संबोधित किया था l

पत्रकार वार्ता के दौरान कोरबा के गणमान्य पत्रकारों ने अन्य विषयों के साथ साथ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं बिलासपुर लोकसभा सांसद श्री अरुण साव का ध्यान कोरबा में ट्रेनों की समस्या की ओर आकृष्ट किया था l

कोरबा वासियों की समस्या और आवश्यकता को गंभीरता से लेते हुए श्री अरुण साव ने रेलवे बिलासपुर के GM और DRM से चर्चा की एवं उनको इस विषय पर तत्काल कार्यवाही करने हेतु आग्रह किया l 

रंग लाई प्रदेशाध्यक्ष अरूण साव की कोशिशें -

माननीय प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव की पहल पर बिलासपुर GM और DRM ने संज्ञान लेते हुए बिलासपुर और रायपुर से आने वाली मेमू पैसेंजर ट्रेनों के गेवरा तक परिचालन करने की विज्ञप्ति जारी कर सूचना प्रेषित की है -

निम्नलिखित 2 जोड़ी मेमू पैसेंजर गाड़ियों का विस्तार कोरबा से गेवरा रोड तक दिनांक 23/06/23 से किया जा रहा है।

  1. गाड़ी संख्या 08734-33 (बिलासपुर-कोरबा-बिलासपुर) गेवरा रोड तक दिनांक 23/06/23 से ।
  2. गाड़ी संख्या 08746 (रायपुर-कोरबा) मेमू सवारी गाड़ी गेवरा रोड तक दिनांक 23/06/23 एवं गाड़ी संख्या 08745 (कोरबा- रायपुर) मेमू सवारी गाड़ी गेवरा रोड से दिनांक 24/06/23 से परिचालित की जाएगी।
    इस संबंध में विज्ञप्ति इस कार्यालय द्वारा जारी की जाएगी।

डॉ. राजीव सिंह ने जिले वासियों की तरफ से व्यक्त किया आभार - 

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह ने जिलेवासियों की समस्या पर तत्काल पहल करने और समस्या का समाधान करने के लिए जिले वासियों की तरफ से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री अरुण साव का आभार प्रकट किया है l

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन