Wednesday 22nd of April 2026

ब्रेकिंग

आरक्षण के नाम पर महिलाओं के साथ छल - पूर्व राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल। महिला आरक्षण बिल को जयसिंह अग्रवाल ने बताया ‘

जनदर्शन में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने सुनी आमजन की समस्याएं।

विद्युत संयंत्र दुर्घटना के मृतकों के परिवारों को दिया जा रहा मुआवजा। - छत्तीसगढ़ के प्रभावित परिवारों तक पहुँच रहे कंपन

लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार। कलेक्टर के निर्देश पर एम्बुल

राजस्व कार्यों में गंभीर लापरवाही और भू-अभिलेखों में हेराफेरी पर पटवारी निलंबित।

: कोटा पुलिस द्वारा पेट्रोलिग दौरान ग्राम जोगीपुर-भैंसाझार नहर किनारे 200 नग साड़ी जप्त।

Vivek Sahu

Thu, Nov 9, 2023
बिलासपुर( न्यूज उड़ान ): मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री संतोष सिंह के द्वारा कानून एवं सूरक्षा व्यवस्था ड्यूटी तथा विधान सभा चुनाव 2023-2024 के मददेनजर जिले में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिग करने निर्देशित किया गया है,। निर्देशानुसार श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमति अर्चना झा एंव अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कोटा श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोटा निरीक्षक तोप सिंह नवरंग के द्वारा कोटा टीम के साथ कोटा बिलासपुर मार्ग पर चेक पोस्ट लगाकर सघन चेकिग करने के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिग भी की जा रही है। आज दिनांक 08.11.2023 को पेट्रोलिग दौरान थाना प्रभारी कोटा श्री टी.एस. नवरंग को सूचना मिला की एक सफेद रंग के सोल्ड पिकअप का चालक जोगीपुर-भैंसाझार नहर किनारे छोटे-छोटे 15-20 गठ्ठे को पिकअप में लोड रहा है कि सूचना पर हमराह स्टाफ के तत्काल मुखबिर के बताए स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही करने दौरान पिकअप चालक पुलिस को देखकर पिकअप को लेकर भाग गया। मौके पर 17 नग गठ्ठे मिला। जिसे समक्ष गवाहन गठ्ठे को खोलकर चेक करने पर उक्त गठ्ठे के अंदर लाल, नीले, पीले, भूरे रंग के कुल 200 नग साड़ी मिले। मौके पर विधिवत‌् गवाहों के समक्ष 200 नग साड़ी कीमती करीबन 2,40,000 रुपए (दो लाख चालीस हजार रुपए) को लावारिस हालात में मिलने से धारा 102 जाफौ के तहत जप्त कर पंचनामा तैयार किया गया हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन