Tuesday 21st of April 2026

ब्रेकिंग

आरक्षण के नाम पर महिलाओं के साथ छल - पूर्व राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल। महिला आरक्षण बिल को जयसिंह अग्रवाल ने बताया ‘

जनदर्शन में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने सुनी आमजन की समस्याएं।

विद्युत संयंत्र दुर्घटना के मृतकों के परिवारों को दिया जा रहा मुआवजा। - छत्तीसगढ़ के प्रभावित परिवारों तक पहुँच रहे कंपन

लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार। कलेक्टर के निर्देश पर एम्बुल

राजस्व कार्यों में गंभीर लापरवाही और भू-अभिलेखों में हेराफेरी पर पटवारी निलंबित।

: सीआरपीएफ 72 बटालियन द्वारा दूरदराज के गांव में लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर - भाईचारे का भी दिया संदेश

Vivek Sahu

Sun, Dec 15, 2024
राजौरी /न्यूज उड़ान जिला राजौरी के अंतर्गत दूर-दराज के ग्रामीणों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और प्रशासन, जनता और बल (सीआरपीएफ) के बीच संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 72 बटालियन ने हाई स्कूल लदयोट के गांव थंगरियोट जिला राजौरी के अंतर्गत शनिवार को एक मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन किया।   जिसमें ग्रामीण बुजुर्ग, महिलाओं, बच्चों सहित चार सौ के करीब लोगों ने अपनी सेहत की जांच करवाई। और साथ ही सीआरपीएफ के डाक्टरों की टीम ने खास कर बच्चों व बुजुर्गों की बेहतर देखभाल और रखरखाव के बारे में विस्तार से जागरूक भी किया।   उद्घाटन शिविर में सीआरपीएफ 72 बीएन के कमांडेंट जितेंद्र सिंह यादव, विनीत कुमार सेकंड इन कमांड मुख्य रूप से उपस्थित थे और उनके साथ केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के चिकित्सा पदाधिकारी डाक्टर राजन छत्री, डा. शिराज मिर्जा उपस्थित रहे। चिकित्सा शिविर में सीआरपीएफ ने भाईचारे का संदेश भी दिया। और कहा कि आने वाले समय में भी ग्रामीणों की सुविधा के लिए ऐसे ही शिविर लगाए जाएंगे। क्षेत्र व ग्रामीणों की सुरक्षा के साथ-साथ जरूरत के मुताबिक बेहतर सुविधा देना भी सीआरपीएफ का उद्देश्य है।   अधिकारी ने बताया कि चिकित्सा शिविर लगाने का उद्देश्य दूर दराज के लोगों को मूलभूत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना था।   वहीं शिविर में चमड़ी रोग, दांत, जिस्म दर्द, आंखों का रोग, पेट संबंधी आदि समस्या से जुड़े मरीजों की सेहत की जांच कर उन्हें दवाई देने के साथ खानपान, व सर्दी के मौसम में रखरखाव के बारे में जागरूक किया गया।   इस शिविर में पूर्व सरपंच व गणमान्य लोग भी उपस्थित थे। और साथ ग्रामीणों ने सीआरपीएफ का धन्यवाद किया। ... रिपोर्ट . अनिल भारद्वाज

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन