: आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप: भारत ने इंग्लैंड को 100 रनों से हराया
Vivek Sahu
Mon, Oct 30, 2023
भारत के 229 रनों के जवाब में इंग्लैंड की पूरी टीम 129 रनों पर हुई ढेर
न्यूज उड़ान :आज खेले गए दिलचस्प मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 100 रनों से हरा दिया भारत के द्वारा बनाए गए 229 रनों के जवाब में इंग्लैंड की पूरी टीम 129 रन बनाकर आउट हो गई दरअसल पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत लड़खड़ाई और उसके दहाई के अंकों में ही तीन विकेट गिर गए थे लेकिन कप्तान रोहित शर्मा ने 87 रनों की शानदार कप्तानी पारी खेलते हुए टीम इंडिया के स्कोर को 229 तक पहुंचाया,।
कप्तान रोहित शर्मा ने 101 गेंद का सामना करते हुए शानदार 87 रन बनाकर आउट हुए, रोहित शर्मा ने अपनी पारी में 10 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के लगाए, सूर्यकुमार यादव ने भी 49 रन केएल राहुल ने 39 रनों की पारी खेली।
इस तरह टीम इंडिया ने 229 रन बनाएं जिसके जवाब में इंग्लैंड की पूरी टीम 34.5 ओवर में 129 रनों पर ही ढेर हो गई, भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लैंड के किसी भी खिलाड़ी को क्रीज पर ज्यादा देर तक टिकने नहीं दिया और शानदार गेंदबाजी करते हुए पूरी टीम को 129 रनों के स्कोर पर ही चलता कर दिया,।
शानदार गेंदबाजी करते हुए मोहम्मद शमी ने चार विकेट लिए जबकि जसप्रीत बुमराह ने तीन विकेट लिए इस तरह भारत ने आईसीसी मेंस cricket वर्ल्ड कप 2023 में इंग्लैंड को 100 रनों से करारी शिकस्त दी हैTags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन