Wednesday 22nd of April 2026

ब्रेकिंग

आरक्षण के नाम पर महिलाओं के साथ छल - पूर्व राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल। महिला आरक्षण बिल को जयसिंह अग्रवाल ने बताया ‘

जनदर्शन में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने सुनी आमजन की समस्याएं।

विद्युत संयंत्र दुर्घटना के मृतकों के परिवारों को दिया जा रहा मुआवजा। - छत्तीसगढ़ के प्रभावित परिवारों तक पहुँच रहे कंपन

लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार। कलेक्टर के निर्देश पर एम्बुल

राजस्व कार्यों में गंभीर लापरवाही और भू-अभिलेखों में हेराफेरी पर पटवारी निलंबित।

: सीपत, बिलासपुर में दो आरोपियों राजेश वर्मा और राकेश वर्मा 215 लीटर शराब के साथ आबकारी अधिनियम में 34(2) के तहत गिरफ्तार

Vivek Sahu

Wed, Nov 1, 2023
निर्वांचन आयोग द्वारा जिले में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव हेतु निर्देश दिए दिए गए है। शराब प्रलोभन हेतु न उपयोग हो इसके लिए अवैध शराब पर विशेष कार्यवाही करने के लिए कहा गया है। सीपत थाना प्रभारी नरेश चौहान ने बताया कि आज एक बड़ी कार्यवाही में सीपत निवासी दो आरोपियों राजेश वर्मा और राकेश वर्मा 215 लीटर शराब के साथ और देसी शराब बनाने के सामान सहित आबकारी अधिनियम में 34(2) के तहत गिरफ्तार किया गया है। इस चुनावी वर्ष में दस माह में 5010 लोगों पर एनडीपीएस और आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाहियां कर 19217.92 लीटर शराब जप्त की गई है। उल्लेखनीय है कि जिले में पहले से ही पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष सिंह के मार्गदर्शन में अवैध नशा के विरुद्ध अभियान *निजात* चलाया जा रहा है, जिसके तहत लगातार कार्यवाहियां हो रही हैं। माह अक्टूबर में आचार संहिता दौरान तीन हफ्ते में कार्यवाहियों में और तेजी लाते हुए अब तक 2179 लीटर अवैध शराब जप्त हुई है। पिछले वर्ष 2022 में 6322 लीटर अवैध शराब, 2021 में 5460 लीटर और पिछले विधानसभा 2018 के दौरान 7819 लीटर शराब जप्त हुई थी। शराब की संग्रहण व वितरण की मॉनिटरिंग के लिए आबकारी के गतौरी, सिरगिट्टी और कोटा क्षेत्र में स्थित; भंडारण गृह, बोटलिंग और डिस्टिलरी केंद्रों पर केंद्रीय सुरक्षा बल के रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) के जवान तैनात कर दिए गए हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन