Wednesday 22nd of April 2026

ब्रेकिंग

आरक्षण के नाम पर महिलाओं के साथ छल - पूर्व राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल। महिला आरक्षण बिल को जयसिंह अग्रवाल ने बताया ‘

जनदर्शन में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने सुनी आमजन की समस्याएं।

विद्युत संयंत्र दुर्घटना के मृतकों के परिवारों को दिया जा रहा मुआवजा। - छत्तीसगढ़ के प्रभावित परिवारों तक पहुँच रहे कंपन

लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार। कलेक्टर के निर्देश पर एम्बुल

राजस्व कार्यों में गंभीर लापरवाही और भू-अभिलेखों में हेराफेरी पर पटवारी निलंबित।

: रेलवे स्टेशन में लावारिश वाहनों के विरूद्ध Unclaimed property के तहत कार्यवाही के दिये गये निर्देश

Vivek Sahu

Fri, Apr 5, 2024
बिलासपुर (न्यूज उड़ान) दिनांक 04 अप्रैल, 2024 को डॉ. संजीव शुक्ला, भापुसे., पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज द्वारा रेलवे सुरक्षा बल, शासकीय रेल पुलिस एवं रेंज के रेल लाईन से जुडे जिले बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, जांजगीर-चाम्पा, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही एवं सक्ती के अधिकारियों की बैठक ली गई। बैठक से जुड़े एजेण्डा बिन्दुओं पर श्रीमती मधुलिका सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, कार्यालय पु.म.नि. बिलासपुर रेंज द्वारा प्रेजेन्टेशन प्रस्तुत किया गया, तदुपरांत जिला पुलिस अधीक्षकों द्वारा रेलवे सुरक्षा संबंधी समस्या और सुझावों से अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षकों द्वारा उठाये गये मुद्दों के संबंध में श्री जे.आर.ठाकुर, पुलिस अधीक्षक, रेल, रायपुर एवं श्री दिनेश तोमर, वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त, रे.सु.ब. द्वारा अपने-अपने तथ्य प्रस्तुत किये गये। डॉ. संजीव शुक्ला, पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज द्वारा रेलवे स्टेशनों में आर.पी.एफ. द्वारा लगवाये जा रहे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों को स्थापित करने की जानकारी ली गई व कैमरों को लगवाने के समय इसकी पोजिशनिंग के लिए जिला पुलिस का सहयोग लेने निर्देशित किया गया। भारत सरकार के निर्देशानुसार जिला पुलिस बल, आर.पी.एफ., जी.आर.पी. तथा जिला प्रशासन के द्वारा मॉक ड्रील कराने निर्देश दिये गये। बैठक में उपस्थित पुलिस अधीक्षकों को आर.पी.एफ एवं जी.आर.पी. के साथ रेलवे सुरक्षा से संबंधित मुद्दे तय कर इसकी समीक्षा हेतु प्रति माह बैठक आयोजित करने निर्देशित किया। रेलवे स्टेशनों के वाहन पार्किंग में वर्षों से पड़े लावारिश वाहनों के नियमानुसार निराकरण के लिए स्थानीय पुलिस से समन्वय स्थापित कर कार्यवाही करने के लिए निर्देश दिये गये। जिला बिलासपुर रेलवे स्टेशन में लावारिश 151 वाहनों की विधिवत नीलामी की कार्यवाही की प्रक्रियाधीन होने संबधी जानकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा दी गई, जिसे शीघ्र पूर्ण कराने तथा चोरी की प्रापर्टी की जांच के दौरान रेलवे स्टेशनों में खड़े वाहनों की जांच रेण्डमली कर लेने संबंधी निर्देश पुलिस महानिरीक्षक द्वारा दिये गये। उपरोक्त बैठक में पुलिस अधीक्षक जिला जांजगीर-चाम्पा श्री विवेक शुक्ला, पुलिस अधीक्षक जिला रायगढ़ श्री दिव्यांग कुमार पटेल, पुलिस अधीक्षक जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही श्रीमती भावना गुप्ता, पुलिस अधीक्षक जिला कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी, पुलिस अधीक्षक जिला सक्ती सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्रीमती अर्चना झा सहित पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मधुलिका सिंह उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन