Tuesday 21st of April 2026

ब्रेकिंग

आरक्षण के नाम पर महिलाओं के साथ छल - पूर्व राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल। महिला आरक्षण बिल को जयसिंह अग्रवाल ने बताया ‘

जनदर्शन में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने सुनी आमजन की समस्याएं।

विद्युत संयंत्र दुर्घटना के मृतकों के परिवारों को दिया जा रहा मुआवजा। - छत्तीसगढ़ के प्रभावित परिवारों तक पहुँच रहे कंपन

लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार। कलेक्टर के निर्देश पर एम्बुल

राजस्व कार्यों में गंभीर लापरवाही और भू-अभिलेखों में हेराफेरी पर पटवारी निलंबित।

: सड़क हादसे में गायों के मौत की जांच जारी,टीम ने सिलपहरी व धूमा का किया दौरा।

Vivek Sahu

Thu, Aug 22, 2024
बिलासपुर( न्यूज उड़ान) बिल्हा विकासखंड के सिलपहरी में विगत दिनों 9 गायों की सड़क दुर्घटना में हुई मौत की जांच के लिए एसडीएम बजरंग वर्मा की अध्यक्षता में गठित टीम आसपास के गावों का दौरा कर जांच कर रही है।   इस कड़ी में टीम ने आज सिलपहरी और धूमा का दौरा किया। उन्होंने ग्रामीणों और पशुपालकों से दुर्घटना के संबंध में चर्चा की और बयान लिए। दुर्घटना में मृत मवेशी किसके थे। घटना स्थल पर मवेशी कैसे पहुंचे। मवेशियों की मौत में किसकी लापरवाही सामने आई है सहित कई विषयों पर बयान लिए गए।   मवेशियों को सड़क पर बैठने से कैसे रोका जाए, इस पर चर्चा किया गया। टीम कल जांच के लिए ग्राम हरदीकला, टोना और कड़ार जाएगी।   घटना स्थल से लगे ग्राम जो की हाईवे से नजदीक हो, उन सभी ग्रामों में पहुंचकर टीम जांच कर रही है।   इस अवसर पर जांच टीम के सदस्य संजय कुमार साहू, उप पुलिस अधीक्षक यातायात, विजय चौधरी सिरगिट्टी थाना प्रभारी, शिवानी सिंह तोमर, उप संचालक पंचायत, संदीप पोयम जनपद सीईओ बिल्हा, डॉ. अरविंद त्रिपाठी पशु चिकित्सा अधिकारी बिल्हा तथा आरपी यादव ईई राष्ट्रीय राजमार्ग सहित जनप्रतिनिधि और ग्रामीण जन उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन