Tuesday 21st of April 2026

ब्रेकिंग

आरक्षण के नाम पर महिलाओं के साथ छल - पूर्व राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल। महिला आरक्षण बिल को जयसिंह अग्रवाल ने बताया ‘

जनदर्शन में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने सुनी आमजन की समस्याएं।

विद्युत संयंत्र दुर्घटना के मृतकों के परिवारों को दिया जा रहा मुआवजा। - छत्तीसगढ़ के प्रभावित परिवारों तक पहुँच रहे कंपन

लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार। कलेक्टर के निर्देश पर एम्बुल

राजस्व कार्यों में गंभीर लापरवाही और भू-अभिलेखों में हेराफेरी पर पटवारी निलंबित।

: कबाड़ के अवैध कारोबार पर प्रतिबंध लगाने मुंगेली पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही ।

Vivek Sahu

Wed, Nov 13, 2024
मुंगेली( न्यूज उड़ान)पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के दिशा-निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल के कुशल मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक पथरिया नवनीत पाटिल एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मुंगेली सालिक राम घृतलहरे के नेतृत्व में दिनांक 23.09.2024 को अवैध कबाड़ का कारोबार करने वालों के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही की गई है । मुंगेली एवं जरहागांव क्षेत्र में अवैध कबाड़ का कार्य करने वाले कारोबारियों यासिन खान एवं असगर उर्फ पप्पू के संबंध में प्राप्त मुखबीर की सूचना पर गवाहों के समक्ष आवश्यक तैयारी के कारोबार स्थल बरेला थाना जरहागांव एवं मुंगेली के रायपुर रोड में टीम तैयार कर रेड किया गया। बरेला थाना जरहागांव में तीन अलग अलग वाहनों में भरा पुराना लोहा, एंगल, टीन शेड, छड़, जुमला वजनी करीब 06 टन कीमती करीब 320000 रूपये एवं थाना कोतवाली क्षेत्र के रायपुर रोड स्थित कबाड़ दुकान से एक वाहन से एक वाहन में भरा हुआ पुराना लोहा, एंगल टीन शेड, छड़, जुमला वजनी करीब 03 टन कीमती करीब 120000 रूपये का कबाड़ जप्त किया गया। यासिन खान पिता अब्दुल हनीप निवासी तखतपुर के बरेला स्थित एवं असगर उर्फ पप्पू निवासी मुंगेली के कबाड़ गोदाम को विधिवत पंचनामा बनाकर सील किया गया है। जप्तीशुदा संपत्ति थाना जरहागांव रू- 1. वाहन टाटा 709 कमांक CG10 C 7913 2. वाहन टाटा कमांक CG19 BQ 3409 3. वाहन टाटा 407 बिना नंबर का 4. कबाड़ सामान कुल कीमत 320000 रूपये जप्तीशुदा संपत्ति थाना सिटी कोतवाली मुंगेली रू- 1. वाहन टाटा 1109 कमांक CG 10 AB 2028 2. कबाड़ सामान कुल कीमत 16000 रूपये संपूर्ण कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक तेजनाथ सिंह, उपनिरीक्षक गिरजाशंकर यादव, थाना जरहागांव प्रभारी उपनिरीक्षक संतोष शर्मा, सउनि० सैय्यद अफरोज अली, सउनि० महोदव खुंटे, आर0 103 अजय चंद्राकर, आर० 290 सुशांत पाण्डेय, आर० 71 बालकृष्ण मरकाम, उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन