Tuesday 21st of April 2026

ब्रेकिंग

आरक्षण के नाम पर महिलाओं के साथ छल - पूर्व राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल। महिला आरक्षण बिल को जयसिंह अग्रवाल ने बताया ‘

जनदर्शन में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने सुनी आमजन की समस्याएं।

विद्युत संयंत्र दुर्घटना के मृतकों के परिवारों को दिया जा रहा मुआवजा। - छत्तीसगढ़ के प्रभावित परिवारों तक पहुँच रहे कंपन

लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार। कलेक्टर के निर्देश पर एम्बुल

राजस्व कार्यों में गंभीर लापरवाही और भू-अभिलेखों में हेराफेरी पर पटवारी निलंबित।

: जिले में पशु चिकित्सा और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा घुमंतू पशुओं को लगाया जा रहा रेडियम बेल्ट और टैग

Vivek Sahu

Sun, Aug 6, 2023
 सक्ती।   श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देशन पर जिले में सड़क दुर्घटनाओं में रोकथाम करने के लिए घुमंतू पशुओं को टैग और रेडियम बेल्ट लगाए जा रहे हैं। जिले में पशु चिकित्सा और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा घुमंतू पशुओं को रेडियम बेल्ट और टैग लगाया जा रहा है। उप संचालक पशु चिकित्सा विभाग सक्ती से प्राप्त जानकारी अनुसार पशु चिकित्सा विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा विगत दिवस राष्ट्रीय राजमार्ग 49 पर लगभग 20 लावारिस पशुओं की पहचान हेतु कान में टैग लगा कर गले में रेडियम बैल्ट पहनाया गया। यह कार्य विगत 26 जुलाई से लगातार जारी है । उन्होंने बताया कि इस कार्य के बेहतर क्रियान्वयन के लिए कलेक्टर के निर्देशन में विभाग द्वारा 10 टीम का गठन किया गया है जो जिले के विभिन्न राष्ट्रीय एवं राज्य मार्गो पर उपरोक्त कार्य संपादित कर रहे हैं। अब तक जिले में 181 पशुओं को रेडियम बैल्ट एवं 375 पशुओं के कान में पहचान हेतु टैग लगाया जा चुका है। यह कार्य लगातार जारी रहेगा। पशुधन विकास विभाग की टीम द्वारा पशुओं की पहचान के लिए उनके कान पर एक पीले रंग का टैग लगाया जाता है। टैग में 12 अंक होते है जो पशुओं के पहचान पत्र की तरह काम करता है। टैग पर अंकित नंबर के माध्यम से पशुओं की नस्ल, स्वास्थ्य आदि की जानकारी सॉफ्टवेयर में डाली जाती है। जिससे पशुओं की पहचान और उनसे संबंधित जानकारी आसानी से उपलब्ध हो पाती है। उप संचालक पशु चिकित्सा विभाग सक्ती ने बताया कि बारिश में पानी और कीचड़ के कारण मवेशी रोड पर बैठ जाते हैं। ऐसे में अक्सर वाहन चालकों और मवेशियों के एक्सीडेंट की आशंका बनी रहती है। इसे कम करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय राजमार्ग सहित अन्य सड़कों में रेडियम बेल्ट व टैग लगाने का कार्य किया जा रहा है। जिला प्रशासन और विभाग द्वारा सभी पशु मालिकों से अपने निजी पशुओं को घर पर बांध कर रखने की अपील की गई है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन