Tuesday 21st of April 2026

ब्रेकिंग

आरक्षण के नाम पर महिलाओं के साथ छल - पूर्व राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल। महिला आरक्षण बिल को जयसिंह अग्रवाल ने बताया ‘

जनदर्शन में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने सुनी आमजन की समस्याएं।

विद्युत संयंत्र दुर्घटना के मृतकों के परिवारों को दिया जा रहा मुआवजा। - छत्तीसगढ़ के प्रभावित परिवारों तक पहुँच रहे कंपन

लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार। कलेक्टर के निर्देश पर एम्बुल

राजस्व कार्यों में गंभीर लापरवाही और भू-अभिलेखों में हेराफेरी पर पटवारी निलंबित।

: भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने के बाद सरोज पांडे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात, दंतेवाड़ा की उर्मिला तामो द्वारा बनाई चित्र किया भेट

Vivek Sahu

Thu, Aug 3, 2023
भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने के बाद सरोज पांडे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात, दंतेवाड़ा की उर्मिलभारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा द्वारा भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय कार्यसमिति के नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा की गई घोषणा में छत्तीसगढ़ से सुश्री सरोज पांडे, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह एवं लता उसेंडी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का नव दायित्व प्राप्त हुआ था । संगठन में नए दायित्व मिलने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पांडे ने आज दिल्ली में विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता, देश के गौरव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से मिलकर उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान सुश्री सरोज पांडे ने दंतेवाड़ा की भाजपा कार्यकर्ता बहन उर्मिला तामो द्वारा बनाई मोदी जी का चित्र उन्हें भेंट स्वरूप दिया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने दंतेवाड़ा की भाजपा कार्यकर्ता बहन उर्मिला तामो द्वारा बनाई गई चित्र की भूरी भूरी प्रशंसा की, साथ ही सुश्री सरोज पांडे को संगठन में प्राप्त नवीन दायित्व को कुशलता पूर्वक निर्वहन करने हेतु अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन