Tuesday 21st of April 2026

ब्रेकिंग

आरक्षण के नाम पर महिलाओं के साथ छल - पूर्व राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल। महिला आरक्षण बिल को जयसिंह अग्रवाल ने बताया ‘

जनदर्शन में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने सुनी आमजन की समस्याएं।

विद्युत संयंत्र दुर्घटना के मृतकों के परिवारों को दिया जा रहा मुआवजा। - छत्तीसगढ़ के प्रभावित परिवारों तक पहुँच रहे कंपन

लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार। कलेक्टर के निर्देश पर एम्बुल

राजस्व कार्यों में गंभीर लापरवाही और भू-अभिलेखों में हेराफेरी पर पटवारी निलंबित।

: जिला स्तरीय निर्वाचन प्रशिक्षण के द्वितीय दिवस पोस्टल बैलेट, सर्विस वोटर, एमसीसी, नाम निर्देशन की प्रक्रिया, ईव्हीएम की कमिशनिंग सहित विभिन्न विषयों का दिया गया प्रशिक्षण

Vivek Sahu

Fri, Sep 29, 2023
सक्ती  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के दिशानिर्देशन में आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 को दृष्टिगत रखते हुए मतदान प्रक्रिया एवं ई.व्ही.एम. के संबंध में तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में कराया जा रहा है। जिसमें सभी रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, मास्टर ट्रेनर्स, नोडल और सेक्टर ऑफिसर्स सहित संबंधित अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आज तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के द्वितीय दिवस कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में मतदान प्रक्रिया की विस्तृत प्रशिक्षण, पोस्टल बैलेट, सर्विस वोटर, दिव्यांग वोटर, एमसीसी, नाम निर्देशन की प्रक्रिया, ईव्हीएम की कमिशनिंग सहित अन्य संबंधित विषयों पर विस्तार से प्रशिक्षण दी गई। बैठक में अपर कलेक्टर श्री बीरेन्द्र कुमार लकड़ा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बालेश्वर राम, अनुविभागीय अधिकारी सक्ती श्री पंकज डाहिरे, नोडल अधिकारी श्री बीपी भारद्वाज, समस्त रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, मास्टर ट्रेनर्स, नोडल और सेक्टर ऑफिसर्स सहित समस्त तहसीलदार, नायब तहसीलदार, सीईओ, सीएमओ तथा संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है की जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम दिवस आम सभा, रैली, जुलूस की अनुमति, संपत्ति विरूपण के मामले, वाहन अनुमति, मतदाता सूची मुद्रण एवं नाम निर्देशन के लिए मतदाता सूची तैयार करना, मतदाता सूची की चिन्हांकित प्रति एवं अन्य प्रतियां तैयार करने सहित फेक न्यूज एवं सोशल मीडिया में भ्रांमक समाचार के संबंध में आवश्यक प्रशिक्षण और आचार संहिता लगने के बाद निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किये गये दिशानिर्देशों के अनुरूप नियमानुसार किये जाने वाले कार्रवाई की जानकारी विस्तार से दी गई है। इसी क्रम में जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के तीसरे दिन 30 सितंबर को सुबह 10.30 बजे से कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में समस्त रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, विधानसभा स्तर पर नियुक्त मास्टर ट्रेनर्स, नोडल ऑफिसर्स, समस्त तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार, उड़नदस्ता दल, स्थैतिक निगरानी दल, वीडियो निगरानी दल, लेखा दल एवं सहायक व्यय प्रेक्षक सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण, व्यय प्रेक्षक, सहायक व्यय प्रेक्षक के कार्य एवं प्रतिवेदनों का प्रेषण की विस्तृत कार्यवाही, ईव्हीएम रेंडमाइजेशन, मतदान दल का रेंडमाइजेशन, शिकायत एवं मॉनिटरिंग, व्यय प्रेक्षक के सहयोग के लिए गठित दलों के कार्य, दलों द्वारा रिपोर्ट सौंपने तथा कार्यवाही के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण, मतदान दल गठन एवं प्रशिक्षण सहित अन्य संबंधित विषयों पर आवश्यक प्रशिक्षण दी जाएगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन