Tuesday 21st of April 2026

ब्रेकिंग

आरक्षण के नाम पर महिलाओं के साथ छल - पूर्व राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल। महिला आरक्षण बिल को जयसिंह अग्रवाल ने बताया ‘

जनदर्शन में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने सुनी आमजन की समस्याएं।

विद्युत संयंत्र दुर्घटना के मृतकों के परिवारों को दिया जा रहा मुआवजा। - छत्तीसगढ़ के प्रभावित परिवारों तक पहुँच रहे कंपन

लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार। कलेक्टर के निर्देश पर एम्बुल

राजस्व कार्यों में गंभीर लापरवाही और भू-अभिलेखों में हेराफेरी पर पटवारी निलंबित।

: सूबेदार भुनेश्वर के वर्दी में स्टार लगाकर एसपी और एएसपी ने दी शुभकामना सहित बधाई

Vivek Sahu

Thu, Aug 3, 2023
कोरबा। छत्तीसगढ़ पुलिस की विभागीय पदोन्नति समिति के द्वारा कोरबा जिला पुलिस बल में पदस्थ सूबेदार भुनेश्वर कश्यप को पदोन्नत कर रक्षित निरीक्षक बनाया गया है। पदोन्नति के साथ ही उन्हें रक्षित निरीक्षक के पद पर नई पदस्थापना के लिए स्थानांतरित किया गया है। उन्हें रक्षित निरीक्षक मोहला मानपुर जिले में पदस्थ किये जाने का आदेश जारी किया गया है। भुनेश्वर कश्यप को पदोन्नति मिलने पर कोरबा एसपी यू.उदय किरण एवं एएसपी अभिषेक वर्मा ने वर्दी में एक और स्टार लगाकर पदोन्नत करते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामना के साथ बधाई दी है। श्री कश्यप के मोहला मानपुर नई पदस्थापना के लिए रवाना होने से पूर्व विदाई कार्यक्रम में एसपी यू उदय किरण ने कहा कि भुनेश्वर कश्यप ने अपने कर्तव्यों का निर्वाह करने में कभी कोई चूक नहीं की। विभाग से जब-जब उन्हें किसी कार्य की जिम्मेदारी दी गईं, उसका बखूबी निर्वहन किया गया। उनका कार्यकाल सराहनीय रहा है। उन्होंने कहा कि आशा है आगे भी उनका कार्य सराहनीय और अनुकरणीय रहेगा। नई जिम्मेदारी के साथ नए जिले में पदस्थापना पर पुलिस लाइन के अधिकारी और कर्मचारियों ने भी अपनी बधाई व शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर श्री कश्यप ने कहा कि पुलिसिंग के क्षेत्र में कोरबा जिले में उन्हें काफी कुछ सीखने का अवसर मिला है। यहां से प्राप्त अनुभव उनके नए कार्य क्षेत्र में निश्चित ही काम आएंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन