Tuesday 21st of April 2026

ब्रेकिंग

आरक्षण के नाम पर महिलाओं के साथ छल - पूर्व राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल। महिला आरक्षण बिल को जयसिंह अग्रवाल ने बताया ‘

जनदर्शन में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने सुनी आमजन की समस्याएं।

विद्युत संयंत्र दुर्घटना के मृतकों के परिवारों को दिया जा रहा मुआवजा। - छत्तीसगढ़ के प्रभावित परिवारों तक पहुँच रहे कंपन

लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार। कलेक्टर के निर्देश पर एम्बुल

राजस्व कार्यों में गंभीर लापरवाही और भू-अभिलेखों में हेराफेरी पर पटवारी निलंबित।

: कलेक्टर ने पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Vivek Sahu

Fri, Aug 11, 2023
सक्ती।   प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना जागरूकता रथ को कलेक्टर श्रीमती नुपुर राशि पन्ना ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ जिले के चारों विकासखंड में गांव-गांव जाकर किसानों को फसल बीमा योजना की जानकारी उपलब्ध करायेगा। जिले में इस वर्ष भारतीय कृषि बीमा कम्पनी को अधिकृत किया गया है। जिले में टमाटर , बैगन,मिर्च,अदरक,केला,पपीता और अमरूद फसल को भी अधिसूचित किया गया है। फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 16 अगस्त तक है। नियमित तिथि तक कृषक अपने फसल का बीमा करा सकता है। सभी ऋणी अऋणी कृषक अपने क्षेत्रीय ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी, सेवा सहकारी समिति,ग्राहक सेवा केंद्र,कम्पनी के प्रतिनिधि से सम्पर्क कर खरीफ फसल का बीमा करा सकते हैं। किसी भी प्राकृतिक आपदा से फसल को क्षति होता है तो AWS के आधार पर बीमा कम्पनी द्वारा नुकसान का भरपाई किया जावेगा। सहायक संचालक उद्यान सक्ती ने बताया कि प्राकृतिक आपदा जैसे ओलावृष्टि, चक्रवाती हवाए से फसल नुकसान होने पर बीमा कम्पनी द्वारा भरपाई किया जायेगा। जागरूकता रथ में बीमा कम्पनी के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे, कृषक आवश्यक दस्तावेज के साथ मौके पर ही फसल बीमा करा सकते हैं। कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना द्वारा अधिक से अधिक कृषकों को बीमा का लाभ लेने के लिए अपील किया गया है। किसी भी प्रकार की परेशानी हो तो उद्यान विभाग के मैदानी अमले अथवा सेवा सहकारी समिति से सम्पर्क किया जा सकता है। इस अवसर पर सहायक संचालक उद्यान श्रीमती प्रतिभा सोनी, उद्यान विकास अधिकारी श्री हरदेव सिंह पैकरा, ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी श्री दीपक धीरहे,श्री खिरोद बारीक, श्री मुकेश पैकरा,जिला बीमा प्रतिनिधि श्री शिव चंद्रा, उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन