: कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमलोगों की समस्याएं
Fri, Sep 22, 2023
सक्ती, कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने कलेक्टर कार्यालय में जनदर्शन के माध्यम से जिले के विभिन्न दूर दराज के क्षेत्रों से आये आमलोगों की समस्याएं सुनी। जनदर्शन में कुल 50 आवेदन प्राप्त हुए है।
जनदर्शन में विकासखंड सक्ती के ग्राम केरीबांधा निवासी श्रीमती नानबाई बरेठ तथा ग्राम हरेठी निवासी श्री भगवान दास सिदार
ने वृद्धावस्था पेंशन जारी किए जाने संबंधी आवेदन, जैजैपुर तहसील के ग्राम दर्राभाठा निवासी श्रीमती सुमिरन बाई ने अपने निजी जमीन में लगे फसल को दूसरे व्यक्ति द्वारा हड़प लेने के संबंध में, तहसील जैजैपुर ग्राम बिर्रा निवासी श्रीमती उर्मिला बाई बरेठ द्वारा फौती कराने का आवेदन, नया बाराद्वार वार्ड क्रमांक 1 निवासी श्री मयाराम देवार द्वारा अधिग्रहीत भूमि का मुआवजा राशि प्रदाय करने, सकरेलीकला के विभिन्न किसानो द्वारा सोसाइटी के खाद की जांच कराने संबंधी आवेदन, तहसील मालखरौदा के ग्राम अमलीडीह निवासी श्री विष्णु कुमार बरेठ द्वारा भू अर्जन मुआवजा राशि के संबंध में, ग्राम सेंद्री की श्रीमती गायत्री बाई द्वारा धान का बोनस राशि नहीं मिलने के संबंध में आवेदन सहित अन्य विभिन्न ग्रामीणों द्वारा राजस्व, आर्थिक सहायता, आवास, रोजगार प्रदाय, पेंशन भुगतान, भूमि विवाद, राशन कार्ड, नामांतरण, बटवारा सहित अन्य आवेदन लेकर जनदर्शन में पहुंचे। जिस पर कलेक्टर ने सभी संबंधित विभागो को प्राप्त आवेदनों का जल्द से जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि शासन के मंशानुरूप आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्टर द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन किया जा रहा है।
: रा. यु. मि.क्लब विधानसभा समन्वयक अमित जांगड़े के नेतृत्व में सिलतरा और साँकरा में हितग्राही फ़ॉर्म कार्ड वितरण का शुभारंभ हुआ।
Fri, Sep 22, 2023
राज़ीव युवा मीतन क्लब धरसीवाँ द्वारा आज ग्राम पंचायत सिलतरा, सांकरा एवं धनेली के 11 बूथों में जाकर पदयात्रा कर हितग्राही फॉर्म एवं कार्ड वितरण
कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया जिसनें शासन के महत्वपूर्ण व विभिन्न योजनाओं कों जन जन तक पहुँचाया गया व हितग्राही कार्ड वितरण कर आम जनों सें आगामी में कांग्रेस सरकार बनाने कीं अपील किए इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के
अध्यक्ष श्रीं उधोराम वर्मा जीं , ज़िला उपाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी श्रीं देवरथ नायक जीं , ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्रीं दुर्गेश वर्मा जीं , युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव व विधानसभा समन्वयक श्रीं अमित जांगड़े जीं , युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष अंकित वर्मा जीं , युवा
कांग्रेस उपाध्यक्ष ख़ूबी डहरिया जीं , siltara सरपंच रामकुमार वर्मा , लेखू वर्मा, पंकज नायक, महेंद्र बंजारे , रवि लहरीं, पप्पू यादव , अर्जुन सिन्हा,शुभम् शर्मा,राज़ीव साहू,चंदू साहू,दीपेन्द्र डहरिया,सतीश
बंजारे,हिमांशु शर्मा ,आयुष वर्मा इत्यादि भारी संख्या में कांग्रेसी व राज़ीव युवा मितान क्लब के अध्यक्ष एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहें।
: कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
Thu, Sep 21, 2023
सक्ती कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली। बैठक में उन्होंने आगामी विधानसभा निर्वाचन की तैयारी संबंधी कार्यों की प्रगति की समीक्षा, शासन द्वारा संचालित विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति तथा समय-सीमा सहित अन्य लंबित प्रकरणों के निराकरण की विस्तार से समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर ने प्रदेश सहित जिले में आदर्श आचार संहिता लागू होने पर किए जाने वाले आवश्यक कार्यों की जानकारी देते हुवे जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने निर्वाचन सहित अन्य समन्वय वाले कार्यों के लिए सभी संबंधित विभागो को आपसी समन्वय से बेहतर कार्य करने के निर्देश दिए है।
समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने रिटर्निंग अधिकारियों को मतदान केंद्र स्थल परिवर्तन के प्रपोजल सहित जिले के मतदान केंद्रों के लिए बनाए गए रूटचार्ट अनुसार कौन से रूट में किस तरह की गाड़ीया जैसे बस, मिनीबस, जीप, कार आदि गाड़ी सुगमता से जा सकती है की जानकारी उपलब्ध कराने सहित अन्य महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने निर्वाचन कार्य के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाए जाने पर संबंधित विभागो को तत्काल उन्हें रिलीफ करते हुवे संबंधित कार्यस्थल पर भेजे जाने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने आगामी विधानसभा निर्वाचन की सभी तैयारियों की समीक्षा करते हुए निर्वाचन कार्य के लिए नियुक्त सभी संबंधित अधिकारियों को अवश्यक निर्देश दिए है। कलेक्टर ने जिले में शांतिपूर्वक चुनाव कराए जाने के लिए मतदान केंद्रों की संपूर्ण व्यवस्था, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान के लिए कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था, निर्वाचन के वैधानिक दायित्व का निर्वहन, नामनिर्देशन, मतदान सामग्री प्रभारी, मतदान सामग्री वितरण, मतदान सामग्री वापसी, मतदाता सूची की चिन्हित प्रति तैयार करना, पोस्टल बैलेट पेपर एवं सर्विस वोटर्स हेतु ईटीपीबी तथा निर्वाचन कर्तव्य प्रमाण पत्र का संपूर्ण व्यवस्था, रूट चार्ट, जोन सेक्टर का निर्धारण एवं मानचित्र निर्माण, अभ्यर्थियों को सूची उपलब्ध कराना, मतदान दल एवं मतगणना दल का गठन सहित चुनाव संबंधी अन्य महत्वपूर्ण कार्यों की जानकारी लेते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को बिना किसी लापरवाही के पूरी गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने जिले में धान पंजीयन, बारदाना की अद्यतन स्थिति, गिरदावरी के कार्यों, आयुष्मान कार्ड,अतिरिक्त कक्ष निर्माण, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के लिए शौचालय निर्माण कार्य, वीडियो सर्विलेंस टीम, पीपीईएस एंट्री पूर्णता की स्थिति, कृषि उपज मंडी के निर्माण कार्य तथा डीएमएफ, नरेगा तथा अन्य मद अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा किए। उन्होंने बैठक में जिले के विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरण, जनदर्शन तथा जनशिकायत के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए स्कूल जतन योजन, खाद-बीज उपलब्धता, आधार सीडिंग, राशनकार्ड, बेरोजगारी भत्ता, आरबीसी 6-4, केसीसी, पीएम आवास, पेंशन प्रकरण, जल जीवन मिशन सहित अन्य निर्माण कार्य तथा विभिन्न विभाग अंतर्गत चल रहे अन्य कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। बैठक में अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र कुमार लकड़ा सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित