: खुशहाल परिवार*" एक दिवसीय कार्यक्रम बिलासा गुड़ी पुलिस लाइन बिलासपुर में आयोजित किया गया ।
Fri, Jun 14, 2024
बिलासपुर( न्यूज उड़ान ) पुलिस अधीक्षक महोदय के दिशा निर्देश में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय गरिमा द्विवेदी के तत्वाधान में आयोजित अतुलनीय बिलासपुर सुरक्षित बिलासपुर "*खुशहाल परिवार*" एक दिवसीय कार्यक्रम बिलासा गुड़ी पुलिस लाइन बिलासपुर में आयोजित किया गया । जिसमें परिवार परामर्श केंद्र महिला थाना में परिवारों के मध्य काउंसलिंग कर पुनः गृहस्थी स्थापित करने के प्रयास के दौरान महिला थाना में इस वर्ष 126 समझौता किया गया था उन परिवारों को बुलाया गया l
उनकी कुशलता पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा पूछी गई l कार्यक्रम महिला परिवार परामर्श केन्द्र की काउंसलर श्रीमती अलका शर्मा , डॉ नीता मिश्रा विभा श्रीवास्तव उपस्थित थी जिन्होंने परिवारों को खुशहाल रखने और संयुक्त परिवार की महत्व की चर्चा की
पुलिस अधिशासी श्री रजनेश सिंह ने अपने उद्बोधन में परिवारों को जोड़े रखने और परिवार में बड़े बुजुर्गों के महत्व को समझाया उन्होंने उदाहरण देकर कहा कि भगवान शिव से भी माता पार्वती नाराज़ होकर चली जाती थी।
लेकिन उनके बीच का प्रेम उन्हें फिर से साथ ले आता था जब ईश्वर को परिवार के महत्व का आभास है तो इंसानों को भी होना चाहिये उन्होंने कार्यक्रम में आये परिवारों को शुभकामनाएँ दी और साथ रहने के उनके निर्णय की तारीफ़ की ।
कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती अर्चना झा डीएसपी ठाकुर गौरव सिंह , रोशन आहूजा उपस्थित थे साथ की शहर के स्वयं सेवी संस्थान और ब्रह्माकुमारी की बहने और थानो का महिला बल भी उपस्थित रहा ।
: आरएनपी एप्रोच उड़ान सफलता पूर्वक संपन्न
Fri, Jun 14, 2024
बिलासपुर,( न्यूज उड़ान) बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट में अलायन्स एयर के विमान द्वारा आरएनपी एप्रोच प्रक्रिया का उड़ान परीक्षण आज सफलतापूर्वक किया गया। यह विमान आरएनपी एप्रोच प्रक्रिया के लिये दोपहर 12:01 मिनट पर उड़ान भरा एवं प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद दोपहर 12:37 बजे वापस लैंड किया।विमान के पायलटों द्वारा यह प्रक्रिया संतोषजनक पाया गया।अब इस प्रक्रिया को एलायंस एयर मुख्यालय के द्वारा डीजीसीए के ईजीसीए पोर्टल पर अनुमोदन के लिए अपलोड किया जाएगा।
: राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग जिला रायगढ़ के अध्यक्ष बनाए गए भगत चन्द्रा।
Fri, Jun 14, 2024
रायगढ़( न्यूज उड़ान )राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग जिला रायगढ़ की मासिक बैठक दिनाँक 11 जून 2024 को भूतपूर्व सैनिक श्री भीष्म कुमार जी के निवास स्थान सारंगढ़ बस स्टैंड ट्रांसपोर्ट नगर साँगीतराई के पर आयोजित किया गया था। जिसमें लोगों को उनके हक की मांग रखते हुए शासन प्रशासन की ओर से विभिन्न प्रकार के चल रहे योजनाओं का लाभ दिलाने तथा मानव अधिकारों के प्रति जागरूक करने और न्याय दिलाने के संबंध में विस्तृत चर्चा किया गया। तथा सर्व समाज के सेवा के लिए सदैव तत्पर रहते हुए मानव सेवा को सर्वोपरि मानते हुए अन्य कई विषयों पर सारगर्भित चर्चा की गई।पिछले कई महीनों से जिला रायगढ़ में अध्यक्ष का पद खाली चल रहा था जिसकी शून्यता को खत्म करते हुए बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों के द्वारा सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष रहे *भगत चन्द्रा को अध्यक्ष* पद पर नियुक्त किया। अध्यक्ष पद पर नियुक्त होने के बाद चन्द्रा जी ने अपने उद्बोधन में अपनी प्राथमिकता ब्यक्त करते हुए सर्व समाज की सेवा को , लोगो को जागरूक करना तथा संगठन का विस्तार करना एवं संगठन के उच्च पदाधिकारियों द्वारा निर्देशित कार्यों को पूरा करने जैसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को पूरा करने की प्रतिबद्धता स्वीकार करते हुए अपनी बात कही। बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश श्री सचिव अरूण चंद्रा जी, ज्योति टांडे जी, श्री महेंद्र चंद्रा जी, जिला सचिव बसंत कुमार जी, युवा जिलाध्यक्ष यादराम जी, जिला उपाध्यक्ष प्रभाकर जी, लीगल सेल अध्यक्ष श्री राहुल पटनायक जी, श्री नरेश चौहान जी, महिला कार्यवाहक जिलाध्यक्ष श्रीमती रजनी साव जी, श्री भीष्म कुमार जी, श्री रामसिंह जी, श्री करन कुमार जी आदि मौजूद रहे I