: बिलासपुर पुलिस डायल 112 ने आत्महत्या का प्रयास कर रही महिला की बचाई जान पहुंचाया सुरक्षित घर
Sun, Mar 17, 2024
बिलासपुर( न्यूज उड़ान) घटनास्थल - नेहरू चौक बिलासपुर ,घटना - ट्रक के सामने कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश करना ।सिविल लाइन 112 की टीम को इवेंट प्राप्त हुआ की एक महिला शहर के मध्य नेहरू चौक में आत्महत्या करने की कोशिश कर रही है।सूचना प्राप्त होने पर 112 टीम द्वारा इवेंट में तत्परता दिखाते हुए तत्काल घटना स्थल नेहरू चौक पहुँचे , जहां एक महिला सड़क के बीच खड़ी होकर ट्रक के सामने कूद कर आत्महत्या करने की कोशिश कर रही थी ।जिसे पड़कर सड़क के किनारे लाया गया समझाईश दी गई एवं उसके परिजनों से संपर्क कर घटना स्थल बुलाकर घटना की जानकारी देते हुए उनके परिजन के साथ सुरक्षित घर छोड़ा गया , जिसपर कॉलर एवं पीड़िता के परिजनों ने बिलासपुर पुलिस एवं सिविल लाइन 112 के आरक्षक 737 रमेश देवांगन एवं चालक जितेंद्र कुमार सिविल लाईन ईगल-01 का धन्यवाद किया ।
: थाना सिटी कोतवाली पुलिस की अवैध कबाड पर बडी कार्यवाही
Sun, Mar 17, 2024
बिलासपुर (न्यूज उड़ान) श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह द्वारा क्षेत्र में अपराधो पर अंकुश लगाने तथा चोरी का सामान खरीदने वाले कबाडियो पर आपरेशन प्रहार के तहत सख्त कार्यवाही करने निर्देशित किया गया हैं। जिसके परिपालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर श्री उमेश कुमार एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्रीमती पूजा कुमार के मार्गदर्शन थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक विजय चैधरी द्वारा थाना स्तर पर टीम गठित कर चोरी का समान लेने वाले कबाडियो पर निगाह रखी जा रही थी।
दिनांक 17.03.204 को मुखबिर सुचना मिली कि पुराना बस स्टैण्ड सूर्या होटल के सामने ट्रक में अवैध लोहे का छड, एंगल, पाईप, प्लेट एवं अन्य स्क्रैब मटेरियल लोड किया जा रहा हैं।मुखबिर सूचना के निशानदेही पर पुराना बस स्टैण्ड सूर्या होटल के पास रोड किनारे दबिश दी गई, पुलिस को देखकर कबाड लोड करने वाले भाग गए। रोड किनारे खडी वाहन क्रमांक सीजी 04 जे.डी 3697 को चेक करने पर वाहन के अंदर लोहे छड, एंगल, पाईप, प्लेट एवं अन्य स्क्रैब मटेरियल वजन 06 टन कीमती 1,80,000 रूपये एवं वाहन क्र. सीजी 04 जे.डी. 3697 कीमती लगभग 3,00,000 रूपये जुमला कीमती 4,80,000 रूपये को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। अवैध कबाड एवं वाहन के विरूद्ध विधिवत कार्यवाही की गई। भविष्य में भी अवैध कबाडियो के विरूद्ध आपरेशन प्रहार के तहत कार्यवाही जारी रहेगी।
: लंबे समय से लाइन लगाए किसानों की समस्या सुनने पहुँची सरोज पांडेय
Sun, Mar 17, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान )मरवाही शनिवार को जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा मरवाही के बड़ी संख्या में किसानों को बैंक में कर्मचारियों की कमी होने पर लेन-देन की समस्या होने पर परेशानियों को देख अपना काफिला रोककर भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व कोरबा लोकसभा प्रत्याशी डॉ सरोज पांडेय किसानों से मिली। समस्या सुनकर तुरंत एक्शन लकेर सम्बंधित अधिकारियों को अवगत कराते हुए तत्काल प्रभाव से दो कर्मचारियों को बढ़ाने की व्यवस्था बनवाई।साथ ही जिला कलेक्टर से एक पृथक ब्रांच खुलवाने की के निर्देश दिए। सुश्री पांडेय की पहल पर बैंक की लम्बी कतारों से राहत मिलने पर किसान काफी प्रसन्न नजर आए और सरोज पांडेय का आभार जताया।दरअसल शनिवार को राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय अपने चुनावी लोकसभा क्षेत्र कोरबा के मरवाही विधानसभा के दौरे पर थी।
इसी दौरान रास्ते पर गुजरते समय उनकी नजर मरवाही के जिला सहकारी बैंक पर पड़ी जहां तेज धूप में किसान लंबी कतारे लगाए खड़े थे। बैंक में हो रही असुविधाओं के चलते किसान काफी परेशान नजर आ रहे थे।तभी सरोज पांडेय ने तत्काल अपना काफिला रोक बैंक के बाहर खड़े किसानों से जाकर बातचीत की। तब किसानों ने उन्हें अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। जिसे सुन उन्होंने तत्काल जिला कलेक्टर को फोन लगाकर किसानों को हो रही समस्याओं की जानकारी दी और तत्काल निराकरण के निर्देश दिए।आनन-फानन में कलेक्टर ने तत्काल दो कर्मचारियों की व्यवस्था की। जब जाकर किसानों को बैंक से लेन देन में हो रही समस्या से छुटकारा मिला।
सुश्री पांडेय के पहल पर किसानों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि आज सरोज पांडेय के प्रयासों से किसानों को हो रहे दिक्कतों से मुक्ति मिली है। निश्चित रूप से सुश्री पांडेय आमजन की समस्याओं को सुनती और उनका निराकरण करती है क्षेत्र को ऐसे जन नेता की सख्त आवश्यकता है।