: गरीब परिवारों का पक्के आवास का सपना हो रहा साकार
Fri, Feb 23, 2024
बिलासपुर,(न्यूज उड़ान )प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत जिले के गरीब परिवारों के पक्के आवास का सपना साकार हो रहा है।योजना के तहत जिले में अब तक कुल 59 हजार से अधिक मकान स्वीकृत किये गए हैं। जिनमें से अब तक कुल 50 हजार 8 सौ 72 मकान पूर्ण हो चुके हैं। ग्रामीण क्षेत्र के हितग्राहियों ने पक्का मकान मिलने पर खुशी जताते हुए सरकार को धन्यवाद दिया है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत लाभान्वित होने वाले हितग्राहियों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि सरकार की मद्द से पक्के आवास का उनका सपना अब साकार हुआ है।
तखतपुर ब्लाॅक के ग्राम पंचायत केकड़ार के सुरेश मरकाम ने कहा कि पहले वे कच्चे मकान में रहते थे जिससे बहुत परेशानियां होती थी। योजना के तहत पक्का आवास मिलने से अब परिवार को बड़ी राहत मिली है। कोटा के ग्राम सिलदहा के ग्रामीण राजू प्रसाद यादव ने कहा कि कच्चे मकान में बारिश के समय उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ती थी। योजना के तहत पक्का आवास मिलने से परिवार बेहद खुश है। इसी गांव के हितग्राही चन्द्रशेखर श्यामले ने कहा कि योजना से उनके परिवार को कच्चे मकान से होने वाली दिक्कतों से छुटकारा मिला।पक्के मकान में अब परिवार खुशी-खुशी जीवन व्यतीत कर रहा है। हितग्राहियों ने केन्द्र सरकार का धन्यवाद देते हुए योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।गरीब परिवारों को पक्का आवास देने की केन्द्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से जिले के सभी ब्लाॅक के ग्राम पंचायतों के हितग्राही लाभान्वित हो रहें है। वित्तीय वर्ष 2016-17 से 2022-23 तक योजना के तहत जिले के बिल्हा ब्लाॅक में 18 हजार मकान स्वीकृत किये गये जिनमें से 15 हजार से अधिक मकान पूर्ण हो चुके हैं। कोटा ब्लाॅक में लगभग 14 हजार मकान स्वीकृत है जिनमें 11 हजार 2 सौ 36 मकान बनकर तैयार है। मस्तूरी ब्लाॅक में लगभग 16 हजार मकान स्वीकृत किए गए है जिनमें से 14 हजार 1 सौ 53 मकान बन चुके है। तखतपुर ब्लाॅक में योजना के तहत लगभग 11 हजार से ज्यादा मकान स्वीकृत है जिनमें से 9 हजार 8 सौ 3 मकान पूरे हो चुके है।
: अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर खनिज विभाग की कार्रवाई
Fri, Feb 23, 2024
बिलासपुर,( न्यूज उड़ान) खनिज अमला द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। विभिन्न माध्यमों से शिकायत/ सूचना प्राप्त होने पर 21 से 22 फरवरी तक खनिजों के अवैध उत्खनन, भण्डारण एवं परिवहन के कुल 07 मामलों पर कार्रवाई की गई।
मंगला, कोनी एवं मस्तुरी क्षेत्रों में जांच के दौरान अवैध रेत भण्डारण के 02 मामलों में कार्रवाई की गई तथा अवैध रेत परिवहन के 01, अवैध मुरूम परिवहन के 01, एवं अवैध चूनापत्थर परिवहन के 03 मामलो पर कार्रवाई करते हुए 05 हाईवा जप्त कर थाना मस्तूरी तथा थाना कोनी में सुरक्षार्थ रखा गया है। इसके अतिरिक्त ग्राम कोपरा क्षेत्र में अवैध मुरूम उत्खनन के प्रकरण का निराकरण करते हुए अर्थदण्ड की राशि एक लाख बहत्तर रूपए जमा कराया गया है।जप्त खनिजमय वाहनों पर खनिज अधिनियम के प्रावधानों के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। खनिज अमला द्वारा रेत उत्खनन हेतु प्रतिबंधित क्षेत्रों का भी सतत निरीक्षण किया जा रहा है।
उक्त क्षेत्र से यदि अवैध रेत उत्खनन, परिवहन के मामले दर्ज होने पर पुनः एफआईआर अथवा न्यायालय में परिवाद दर्ज कराया जावेगा।
: वाहन पार्किंग संचालन के लिए आवेदन 28 फरवरी तक।
Thu, Feb 22, 2024
बिलासपुर(,न्यूज उड़ान) तहसील सह एसडीएम कार्यालय परिसर में वाहन पार्किंग स्टैंड संचालन के लिए 28 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित किए हैं। संचालन की अवधि 1अप्रैल 2024 से लेकर 31 मार्च 2025 तक के लिए है। ठेके की न्यूनतम दर 1लाख 20 हजार रूपए रखी गई है।संचालक को प्रति साइकिल से 5 रुपए, बाइक से 10 रुपए और चार पहिया वाहन से 20 रुपए किराया लेना होगा। इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए तहसील कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।