: बिलासपुर शहर के मुख्य स्थानों में सरप्राइज चेकिंग लगाकर 198 वाहनों पर हुई ताबड़तोड़ कार्यवाही
Mon, Jan 15, 2024
बिलासपुर( न्यूज उड़ान ) पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री राजेंद्र जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती अर्चना झा, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन श्री संदीप कुमार पटेल (भापुसे), नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्रीमती पूजा कुमार (भापुसे) के मार्गदर्शन में बिलासपुर के प्रमुख चौराहों में, सभी ग्रामीण थानो में सरप्राइज चेकिंग लगाकर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की गई।
ग्रामीण क्षेत्रों में शाम 6 बजे से 9 बजे तक तथा शहरी क्षेत्रों में रात्रि 9:00 बजे से 11:00 बजे तक सरप्राइज वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
चेकिंग के दौरान ड्रिंक एंड ड्राइव, तीन सवारी, बिना नंबर, गलत तरीके से लिखे गये नंबर प्लेट, प्रेशर हार्न, संदेहास्पद वाहन, बिना सीट बेल्ट, काली फिल्म एवं संदिग्धों की जाँच कर ताबड़तोड़ कार्यवाही की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 198 वाहनों पर मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही कर कुल 64,900 रुपए शमन शुल्क वसूला गया। इसके साथ शराब पीकर वाहन चलाने वाले 11 लोगों पर भी मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के अंतर्गत कार्यवाही की गई, जिन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
वाहनों की सरप्राईज चेकिंग का उद्देश्य अपराधिक गतिविधि वाले व्यक्तियों पर अंकुश लगाना तथा ड्रिंक एंड ड्राइव से होने वाली दुर्घटनाओं पर रोक लगाना है। पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में लगातार एवं सरप्राइज स्वरूप वाहन चेकिंग की जा रही है, तथा इसप्रकार की कार्यवाहियां आगे भी जारी रहेंगी।
: कोटा पुलिस की तत्परता से 02 नाबालिक लडकीयों को रायगढ़ से किया गया बरामद
Fri, Jan 12, 2024
बिलासपुर( न्यूज उड़ान )श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री संतोष सिंह के द्वारा जिले में गुम बालक/बालिकाओं की खोजबीन हेतु जिले में मुस्कान अभियान चलाया जा रहा है। जिसके परिप्रेक्ष्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री अर्चना झा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोटा श्री टी.एस.नवरंग के नेतृत्व में लगातार गुम बच्चों की पता तलाश की जा रही है।
इसी परिप्रेक्ष्य में आज दिनांक को 02 अपहृत बालिका को रिपोर्ट के 24 घंटे के अंदर रायगढ़ से बरामद किया गया।01.दिनांक 10.01.2024 के रात्रि करीबन 09.00 बजे प्रार्थीया सीताबाई बिंझवार साकिन बाकीघाट तथा प्रार्थीया राधिका बिंझवार साकिन धरमपुरा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की इसकी नाबालिक लड़कियां एक का उम्र 13 साल 07 माह साकिन बाकीघाट तथा दूसरे का उम्र 16 साल 01 माह साकिन धरमपुरा दिनांक 09.01.2024 के 11.00 बजे घर में बिना बताए कहीं चली गई है। रिपोर्ट पर थाना प्रभारी कोटा श्री टी.एस.नवरंग द्वारा मामले को गंभीरतापूर्वक लेकर तत्काल पुलिस टीम गठित कर दोनों नाबालिक बच्चों की पतासाजी हेतु लगाया गया। दौरान पता तलाश के थाना प्रभारी कोटा को सूचना मिला की दोनों नाबालिक लड़कियां रायगढ़ में है। सूचना पर तत्काल टीम भेजकर थाना लाकर पंचनामा तैयार कर दस्तयाब किया गया। दोनों नाबालिक लड़कियों से पूछताछ करने पर मंदिर देखने व दर्शन करने रायगढ़ चली जाना बतायी। समक्ष गवाहन के बरामद कर उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया।उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी टी.एस. नवरंग, स.उ.नि. राजकुमार प्रसाद,आरक्षक संजय कश्यप, म.आर. पूर्णिमा सिदार का सराहनीय योगदान है
: ARMY Conducted Awam meet at Mendhar(Poonch)
Fri, Jan 12, 2024
J&K/POONCH/News Udaan/_ Indian Army Romeo Force Mendhar RR Bn today organised Awam meet at Mendhar in which large number of civilians participated. Both the civilians as well as Political personalities participated wherein Sector Commander interacted with locals, civil personalities and ex servicemen from all communities to strengthen the brotherhood between Army and civilians in the border district of Poonch especially in far flung area of sub division Mendhar. Those who were present on this occasion included Ex MLA Mendhar Javid Ahmed Rana, Ashfaq Choudhary DDC Vice Chairperson District Poonch, Imran Zaffer DDC Mankote, Satish Sharma and Balram Sharma Sanatan Sabha President, Kafeel Khan Sumo union President Mendhar and many others besides Ex servicemen. President PRIs also participated in this Awam meet at Headquarter Mendhar....
Report by Anil Bhardwaj