: बिलासपुर जिले के आठ पुलिस अधिकारी कर्मचारी बने माह अक्टूबर हेतु कॉप ऑफ द मंथ
Sat, Nov 4, 2023
पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष सिंह द्वारा पुलिसिंग के क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रहे अधिका करने हेतु प्रति माह ’’कॉप ऑफ द मंथ’’ पुरस्कार दिया जाता है। चुनाव के मद्देनजर व ‘‘निजात’’ के तहत आबकारी में प्रभावी कार्यवाही हेतु निरीक्षक तोप सिंह नवरंग थाना प्रभारी कोटा को, मॉडिफाइड साइलेंस, प्रेसर हार्न व चुनाव के मद्देनजर नाम पट्टिका पर कार्यवाही के सराहनीय कार्य हेतु स.उ.नि. दीन दयाल सिंह थाना यातायात को, 14 किलो 200 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद करने के सराहनीय कार्य के लिये स.उ.नि. सोभ नाथ यादव एसीसीयू को, अपहृत नाबालिग को अल्पावधि में बरामद करने व सड़क दुर्घटना के प्रकरण में तत्परतापूर्वक कार्यवाही हेतु स.उ.नि. शिव कुमार साहू थाना पचपेड़ी को, भारी मात्रा में अवैध शराब एवं संपत्ति संबंधी अपराधों में बरामदगी के सराहनीय कार्य के लिये प्र.आर. लक्ष्मीकांत कश्यप थाना सकरी को, थाना सरिगिट्टी क्षेत्रान्तर्गत वाहन दुर्घटना में वाहन में फंसे चालक को सुरक्षित बाहर निकालने के सरानीय कार्य के लिये आर. पवन बंजारे को, पुलिस नियंत्रण कक्ष में सौंपे गये कार्यों का लगन एवं परिश्रम से निष्पादन करने पर आर. उर्मिला कुजूर को एवं थाना कोटा क्षेत्रान्तर्गत अपहृत नाबालिगों की अल्पावधि में पतासाजी एवं गिरफ्तारी में सराहनीय योगदान हेतु आर. खिलावन सिंह नेताम को कॉप ऑफ द मंथ सम्मान से सम्मानित किया गया है।
चुने गए कर्मचारियों को नगद ईनाम एवं गुड सर्विस एंट्री व प्रशंसापत्र के साथ ही उनका फोटो समस्त पुलिस कार्यालयों और सभी थाना व चौकी के नोटिस बोर्ड पर पूरे माह के लिए लगा रहेगा। इससे दूसरे पुलिसकर्मी भी अच्छा कार्य करने के लिए प्रोत्साहित होंगे।
पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा स्पष्ट रूप से कहा गया है कि जनता से अच्छा व्यवहार जिम्मेदारी एवम निष्ठापूर्वक कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को हमेशा सम्मानित किया जाएगा वही अवैध काम में लिप्त व अनुशासनहीनता व पदीय कर्तव्य निर्वहन में लापरवाहीपूर्ण आचरण करने वाले पुलिसकर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। इस माह कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने पर 01 निरीक्षक, 03 एसआई, 01 एएसआई को कार्य में सुधार हेतु लघु शास्ति से दंडित किया गया है।इस अवसर पर राजेन्द्र कुमार जायसवाल, अति.पुलिस अधीक्षक शहर एवं मंजूलता केरकेट्टा उप पुलिस अधीक्षक रक्षित केन्द्र एवम् कार्यालय के समस्त स्टॉफ उपस्थित रहे।
: जिला निर्वाचन की एसएसटी एफएसटी, पुलिस और आरपीएफ टीम की संयुक्त कार्यवाही
Sat, Nov 4, 2023
बिलासपुर (न्यूज उड़ान ): को जिला बिलासपुर के अलग अलग थाना क्षेत्रों में जिला निर्वाचन की एसएसटी, एसएसटी, पुलिस और आरपीएफ की टीमों द्वारा वाहनों/व्यक्तियों की सघन चेकिंग के दौरान बिना वैध दस्तावेज के नगद और चांदी परिवहन करने वालों पर कार्यवाही की गई। जिसका वर्णन निम्नानुसार है:1. थाना सकरी अंतर्गत एससटी और पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में एक व्यक्ति से *6,00,000/- रुपए नगद* परिवहन पर कार्यवाही की गई।
2. थाना मस्तूरी अंतर्गत एससटी और पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में एक व्यक्ति से *69,000/- रुपए नगद* परिवहन पर कार्यवाही की गई।3.थाना तोरवा अंतर्गत एफएसटी, पुलिस और आरपीएफ की संयुक्त कार्यवाही में एक व्यक्ति से बिना वैध दस्तावेज के *3,42,000/- रुपए नगद* परिवहन पर कार्यवाही की गई।4.थाना तोरवा अंतर्गत एफएसटी, पुलिस और आरपीएफ की संयुक्त कार्यवाही में एक व्यक्ति से बिना वैध दस्तावेज के *3,01,000/- रुपए नगद* परिवहन पर कार्यवाही की गई।5.थाना तोरवा अंतर्गत एफएसटी, पुलिस और आरपीएफ की संयुक्त कार्यवाही में एक व्यक्ति से बिना वैध दस्तावेज के *1,50,000/- रुपए नगद और लगभग 1किग्रा. चांदी* परिवहन पर कार्यवाही की गई।*जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण और पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष सिंह* के द्वारा कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था ड्यूटी तथा विधान सभा चुनाव 2023 को मद्देनजर थाना क्षेत्र में चेक पोस्ट और फ्लाइंग स्क्वाड के माध्यम से राज्य/जिले से बाहर आने जाने वाली वाहनो पर सतत निगरानी रखने के उद्देश्य से जगह-जगह चेक पोस्ट लगाकर वाहनों की तलाशी करने निर्देशित किया गया है, जिसके दौरान यह कार्यवाही की गई।*उक्त कार्यवाही में एफएसटी टीम के निश्चल चंद्र शुक्ला एसीएफ, प्र.आर.फूलसिंह बड्डे एसएसटी टीम के दयाशंकर राठौर ए.ई. जल संसाधन, प्र.आर. लक्ष्मीकांत कश्यप, आरपीएफ से एएसआई टी.आर.कुर्रे एवं अन्य स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।*
: सकरी चेक पोस्ट में चेकिंग के दौरान 06 लाख बरामद।
Sat, Nov 4, 2023
आज दिनाँक 03.11.23 को वाहनों की चेकिंग के दौरान एसएसटी दल प्रभारी एवं एसएसटी टीम के द्वारा बिलासपुर की ओर से आ रहे मोटरसाइकिल को रोककर चेक करने पर पीछे बैठे युवक के बैग को चेक करने पर उसके पास 500 रुपये के कुल 1200 नोट जुमला नकदी रकम 06लाख रुपये मिला जिसके सम्बन्ध में वैध दस्तावेज की मांग करने पर युवक द्वारा कोई संतोषप्रद जवाब नही मिला।
उक्त नकदी रकम 06 लाख रुपये का पंचनामा तैयार कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सकरी निरीक्षक राजेश मिश्रा, दल प्रभारी दयाशंकर राठौर प्रधान आरक्षक लक्ष्मीकांत कश्यप,आरक्षक राजकुमार श्याम,रमेश राठौर का सराहनीय योगदान रहा।