Friday 19th of June 2026

ब्रेकिंग

अडानी पावर प्लांट में चोरी की साजिश नाकाम, 04 आरोपी गिरफ्तार।

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल 61 थाना प्रभारियों का ट्रांसफर

वेदांता ने रचा इतिहास; बीएसई और एनएसई पर चार स्वतंत्र कंपनियों की लिस्टिंग।

28 जून को पल्स पोलियो अभियान,जिला स्तरीय टास्क फ़ोर्स की बैठक संपन्न।

अदाणी केपीएल में विश्व पर्यावरण सप्ताह - 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया

कोरबा : असामयिक मृत्यु के दो प्रकरण में आठ लाख रूपये की सहायता राशि स्वीकृत।

कोरबा (न्यूज उड़ान)

अपर कलेक्टर कटघोरा द्वारा नदी में डूबने एवं सर्पदंश से मृत्यु के कुल दो प्रकरण में पीड़ित परिजनों को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार लाख रूपये के मान से कुल आठ लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

जारी आदेश के अनुसार जिले की तहसील पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम केंदई के सूरज धनुहार पिता पंचलाल धनुहार की 01 अगस्त 2025 को हसदेव नदी के पानी में डूबने से मृत्यु हो जाने के कारण उनके पिता झीटकू राम को चार लाख रूपये की आर्थिक अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

इसी तरह ग्राम कोईलारगडरा (घुंचापुर) की कौशिल्या पति संतोष धनुहार की गत 24 जुलाई 24 को सर्पदंश से मृत्यु हो जाने के कारण उनके पति संतोष धनुहार को चार लाख रूपये की आर्थिक अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन