Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

दिनदहाड़े ज्वैलरी शॉप में खूनी लूट, संचालक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला

बिलासपुर रेंज कार्यालय के दो पुलिस अधिकारियों की सेवानिवृत्ति पर गरिमामयी विदाई समारोह आयोजित।

समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए रमेश यदु हुए सम्मानित।

रोटरी क्लब ऑफ कोरबा ने डॉक्टर्स डे एवं सी.ए. डे पर चिकित्सकों और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का किया सम्मान। titl

ब्रेकिंग न्यूज़ 24 घंटे में बड़ा यू टर्न..SP ने बदला आदेश,अब प्रमोद डडसेना होंगे कोतवाल प्रभार …

कोरबा : रोटरी क्लब ऑफ कोरबा ने डॉक्टर्स डे एवं सी.ए. डे पर चिकित्सकों और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का किया सम्मान। titl

कोरबा( न्यूज उड़ान )कोरबा रोटरी क्लब द्वारा डॉक्टर्स डे एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे (CA Day) के अवसर पर बुधवार को शुगर क्राउन, ट्रांसपोर्ट नगर में गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसी अवसर पर रोटरी वर्ष 2026-27 के नवीन सेवा सत्र का भी शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम में समाज एवं राष्ट्र निर्माण में उत्कृष्ट योगदान देने वाले चिकित्सकों एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।

सम्मानित चिकित्सकों में डॉ. बी.बी. बोडे, डॉ. अन्नपूर्णा बोडे, डॉ. पॉल, डॉ. श्रीवास्तव, डॉ. प्रिंस जैन, डॉ. प्रीतेश मसीह एवं मैडम मसीह एवं डॉ. कुमार पुष्पेश शामिल रहे।

वहीं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स में सीए नरेश अरोरा, सीए अमर अग्रवाल, सीए साकेत बुधिया, सीए रमन गोयल का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम का संचालन रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी ने प्रभावी ढंग से किया। कार्यक्रम के अंत में क्लब अध्यक्ष सतनाम मल्होत्रा ने सभी अतिथियों, सम्मानित डॉक्टरों, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एवं उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए नए सेवा वर्ष में समाजहित के कार्यों को और अधिक गति देने का संकल्प व्यक्त किया।

इस अवसर पर रोटरी क्लब के अनेक सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

उपरोक्त जानकारी मीडिया प्रभारी पारस जैन द्वारा प्रदान की गई।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन