Friday 26th of June 2026

ब्रेकिंग

खनिज विभाग कोरबा की लगातार कार्यवाही से खनिज माफियाओं में मचा हड़कंप। 1 टीपर, 2 ट्रेक्टर व 3 स्थानों पर अवैध भण्डारित 1

छत्तीसगढ़िया सर्व समाज महासंघ की प्रांतीय बैठक 28 जून को रायपुर में।

विदेश में शिक्षा के इच्छुक विद्यार्थियों को अब मिलेगा निःशुल्क मार्गदर्शन और सहयोग। जिला प्रशासन ने एडु एक्सेस संस्था स

आदतन बदमाश धारदार चाकू सहित गिरफ्तार। तोरवा पुलिस की अड्डेबाजों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई।

पुलिस अधिकारियो को पैसा देने के नाम पर डरा धमका कर पैसा वसूलने वाले आरोपी पर तारबाहर पुलिस का प्रहार।

बिलासपुर : आदतन बदमाश धारदार चाकू सहित गिरफ्तार। तोरवा पुलिस की अड्डेबाजों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई।

आदतन बदमाश धारदार चाकू सहित गिरफ्तार।

तोरवा पुलिस की अड्डेबाजों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई।

सार्वजनिक स्थान पर लोगों में भय उत्पन्न कर रहा था आरोपी।

गिरफ्तार आरोपी

बलबीर ध्रुव पिता इंद्रराज सिंह, उम्र 25 वर्ष,

निवासी – साईं मंदिर के पास, तोरवा, थाना तोरवा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)

जप्त मशरूका

* 01 नग लोहे का धारदार चाकू

बिलासपुर( न्यूज उड़ान)प्रकरण का संक्षिप्त विवरण

जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली गगन कुमार (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना तोरवा पुलिस द्वारा लगातार पेट्रोलिंग, अड्डेबाजी चेकिंग एवं निगरानी कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक 23.06.2026 को थाना प्रभारी निरीक्षक रजनीश सिंह, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक काजल धनंजय एवं थाना स्टाफ द्वारा क्षेत्र में पेट्रोलिंग एवं अड्डेबाजों की चेकिंग की जा रही थी।

दौरान पेट्रोलिंग मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बोलबम चौक के पास एक व्यक्ति हाथ में धारदार चाकू लेकर आम लोगों को डरा-धमका रहा है, जिससे क्षेत्र में भय एवं अशांति का वातावरण निर्मित हो रहा है।

सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई तथा आरोपी बलबीर ध्रुव को पकड़ा गया।

तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक धारदार लोहे का चाकू बरामद हुआ।

आरोपी के विरुद्ध थाना तोरवा में अपराध क्रमांक 346/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत विधिवत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया।

आरोपी को दिनांक 24.06.2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

तोरवा पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी है।

कानून व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध भविष्य में भी कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

थाना – तोरवा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)

अपराध क्रमांक – 346/2026

धारा – 25, 27 आर्म्स एक्ट

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन