Friday 26th of June 2026

ब्रेकिंग

खनिज विभाग कोरबा की लगातार कार्यवाही से खनिज माफियाओं में मचा हड़कंप। 1 टीपर, 2 ट्रेक्टर व 3 स्थानों पर अवैध भण्डारित 1

छत्तीसगढ़िया सर्व समाज महासंघ की प्रांतीय बैठक 28 जून को रायपुर में।

विदेश में शिक्षा के इच्छुक विद्यार्थियों को अब मिलेगा निःशुल्क मार्गदर्शन और सहयोग। जिला प्रशासन ने एडु एक्सेस संस्था स

आदतन बदमाश धारदार चाकू सहित गिरफ्तार। तोरवा पुलिस की अड्डेबाजों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई।

पुलिस अधिकारियो को पैसा देने के नाम पर डरा धमका कर पैसा वसूलने वाले आरोपी पर तारबाहर पुलिस का प्रहार।

सक्ती : विदेश में शिक्षा के इच्छुक विद्यार्थियों को अब मिलेगा निःशुल्क मार्गदर्शन और सहयोग। जिला प्रशासन ने एडु एक्सेस संस्था स

सक्ती (न्यूज उड़ान ) कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में जिला प्रशासन और एडु एक्सेस संस्था ने कोलेबोरेट किया है।

जिसके तहत अब जिले के ऐसे विद्यार्थी जो विदेशो में पढ़ाई करना चाहते हैं।

उन्हें निः शुल्क मार्गदर्शन और सहयोग प्रदान किया जाएगा। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री वासु जैन से प्राप्त जानकारी अनुसार विदेश में शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक छात्रों के लिए जिला प्रशासन द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। इसके तहत सक्ती जिला प्रशासन ने एडु एक्सेस संस्था के साथ सहयोग स्थापित किया है।

जिससे विदेश में अध्ययन करने या विभिन्न विश्वविद्यालयों में आवेदन करने के इच्छुक विद्यार्थियों को निःशुल्क मार्गदर्शन एवं मेंटरशिप प्रदान की जाएगी।

उन्होंने बताया कि इस पहल के अंतर्गत विद्यार्थियों को विदेशो के विश्वविद्यालयों में प्रवेश की प्रक्रिया, उपयुक्त विश्वविद्यालयों के चयन तथा आवेदन संबंधी आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही छात्रों को सीवी तैयार करने, अपने बायोडाटा को प्रभावी बनाने तथा स्टेटमेंट ऑफ पर्पस (SOP) एवं पर्सनल स्टेटमेंट लिखने के संबंध में भी विशेषज्ञ मार्गदर्शन दिया जाएगा।

विदेशी शिक्षण संस्थानों में प्रवेश के लिए पर्सनल स्टेटमेंट अत्यंत महत्वपूर्ण होता है और इसकी गुणवत्ता प्रवेश की संभावनाओं को काफी बढ़ा सकती है। श्री जैन ने बताया कि विदेशो में अध्ययन हेतु आवश्यक परीक्षाओं जैसे IELTS, TOEFL, GRE एवं GMAT की तैयारी के संबंध में भी विद्यार्थियों को सहयोग प्रदान किया जाएगा।

यह सभी सेवाएं एडु एक्सेस संस्था द्वारा पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी।

उन्होंने कहा कि संस्था से जुड़े विशेषज्ञ स्वयं ऑक्सफोर्ड जैसी प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों से शिक्षा प्राप्त कर चुके हैं और वे विद्यार्थियों को अपने अनुभवों के आधार पर मार्गदर्शन एवं मेंटरशिप देंगे।

जिला पंचायत सीईओ ने विद्यार्थियों से इस ऑपर्च्युनिटी का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा कि इच्छुक छात्र जिला पंचायत से संपर्क कर इस पहल से जुड़ सकते हैं।

उन्होंने कहा कि शिक्षा और बेहतर अवसरों के माध्यम से विद्यार्थी न केवल अपना विकास कर सकते हैं, बल्कि अपने गांव, जिले, राज्य और समाज के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन